सुप्रभात… आज का पंचांग, सुनें होली के कुछ भजन और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें आज का राशिफल

पढ़ें 14 मार्च 2022, उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल में आज फूल देई का त्योहार मनाया जाता है।चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार : आमलकी एकादशी व्रत 2022। आज का शुभ मुहूर्त 14 मार्च 2022 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। सूर्योदयः- प्रातः 06:05:00, सूर्यास्तः- सायं 05:55:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष
तिथिः- एकादशी तिथि 12:07:12 तक तदोपरान्त द्वादशी तिथि, एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी तथा द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं । पुष्य नक्षत्र 08बजकर 47 मिनट तक तदोपरान्त अश्लेषा नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं तथा अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध है। अतिगंड योग 28:13:42 तक तदोपरान्त सुकर्म योग, गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 02:00:00 से 03:29:00 तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें। आज का राहु काल 08:02:00 से 09:31:00 तक, एकादशी तिथि में चावल एवं सेम नहीं खाना चाहिए यह तिथि उपवास, धार्मिक कृत्य उद्यापन तथा कथा एकादशी में शुभ है।

आज फूल देई त्योहार है, सुनिए होली के कुछ भजन

आज का राशिफल
मेष : स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। पुरानी मर्मस्पर्शी बातें आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती हैं। घर में
खुशहाली रहेगी।
बृषभ : महत्वपूर्ण दायित्व पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन परेशान होगा। मन को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करते हुए स्वयं को ऊर्जावान बनाये
रखने का प्रयास करें।
मिथुन : जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। मधुरवाणी से सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य
महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।
कर्क : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान
हो सकते हैं।
सिंह : नये कायरें में ब्यस्तता बढ़ेगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। सगे-संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। पूरा दिन अध्यात्मिक एवं पारंपरिक कायरें में
ब्यतीत होगा।
कन्या : अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में
बाधक होगी।
तुला : व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। पुराने
संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
वृश्चिक : दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा
जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी।
धनु : महत्वपूर्ण जगहों पर अपने वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें। कोई अप्रत्यासित समाचार अचम्भित कर सकता है। कहीं-कहीं ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है। जीवन
साथी का सहयोग मिलेगा।
मकर : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय लाभप्रद रहेगा। जीवन साथी
का स्नेह प्राप्त होगा।
कुंभ : मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। ईरीय आस्था में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन
को उद्वेलित करेंगी।
मीन : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। निराशावादी विचारों का त्याग करें।

आप का दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  ये क्या : भाजपा हरियाणा में मुस्लिम शासक हसन खान मेवाती के नाम पर मांग रही वोट

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *