सुप्रभात: पढ़िए आज का पंचांग, सुनिए हनुमान चालीसा और जानिए आचार्य पंकज पैन्यूली से अपना आज का राशिफल

4 जनवरी 2022, मंगलवार, नववर्ष का चौथा दिन, सूर्योदयः- प्रातः 06:47:00, सूर्यास्तः- सायं 05:14:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य दक्षिणायन, शिशिर ऋतु, पौष माह, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि 17:20:24 तक तदोपरान्त तृतीया तिथि, द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म हैं तथा तृतीया तिथि के स्वामिनी माँ पार्वती हैं। उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र 10:57:16 तक तदोपरान्त श्रवण, उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव जी हैं तथा श्रवण नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव जी है। हर्षण 21:35:57 तक तदोपरान्त वज्र, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर जायें। शुभ गुलिक काल 12:26:00 P.M से 01:43:00 P.M तक, आज का राहु काल 03:01:00 P.M से 04:19:00 P. M तक, इस तिथि में बैंगन और नींबू नही खाना चाहिए यह तिथि प्रतिष्ठा, यात्रा, विवाह, आभूषण आदि के लिए शुभ है।

सुनिए श्री हनुमान चालीसा स्व. नरेंद्र चंचल के स्वरों में

आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप यदि नौकरी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपका बहुप्रतीक्षित कार्य सिद्ध हो सकता है। यदि आप नया व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं, तो साकारात्मक पहल करें। प्रयास सफल होंगे। आज आपका रुझान  “मंत्र”जप,ध्यान आदि की ओर अधिक रह सकता है। स्थाई संपत्ति का लाभ भी आज आपको मिल सकता है।
वृष राशि-यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने वाली है। यदि आज आप किसी काम की सुरुवात करते हैं, तो भाग्य की अनुकूलता के कारण कार्य सिद्धि की पूर्ण संभावना है। लेकिन आज कार्य स्थल छोड़कर आपको कहीं भी नही जाना चाहिए। और यदि आप सामाजिक कार्य करते हैं, तो आज जनता के विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि-आज आपके प्रस्तावित कार्यों में बाधा आ सकती है। आज आपको नियमित कार्यों को ही प्रधानता देनी होगी। शारीरिक कष्ट भी आपको आज रह सकता है।
कर्क राशि-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।अधूरे कार्य आज पूरे होंगे। यदि आप अविवहाहित हैं, तो आज आपको मातृ पक्ष से बहुत अच्छा रिश्ता मिलने वाला है।नौकरी व्यवसाय वालों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। 

सिंह राशि-आज आपका रुका हुआ धन वापस आ सकता है,यदि आप नौकरी पाने या व्यवसाय स्थापित करने के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको सफलता मिल रही है। आप किसी प्रतिद्वन्दी या शत्रु से पीड़ित हैं, तो आज आपका शत्रु परास्त होने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं ब्रेकिंग : शादी के रसगुल्ले खाने के बाद बिगड़ी 11 बच्चों सहित 15 की तबीयत

कन्या राशि-आज आप लाभ के साधनों को कैसे बढ़ाया जाय,इस विषय पर चिंतन और मनन कर सकते हैं। आज आप नौकरी या व्यवसाय में सहयोग पाने हेतु किसी  समर्थवान व्यक्ति से भी मिल सकते हैं। सन्तान पक्ष से थोड़ा अशान्ति मिल सकती है।
तुला राशि-आज आप पारिवारिक अशान्ति के कारण चिंतित रह सकते हैं। जिसका दुष्प्रभाव आपके कार्य क्षेत्र में भी पड़ सकता है। आज आपका व्यर्थ भ्रमण भी संभव है।
वृश्चिक राशि-आज आपका कार्य के प्रति पूर्ण समर्पणभाव  रहेगा। जिस कार्य को आप कर रहे हैं, उसमें अपेक्षित लाभ मिलेगा। यदि आज किसी काम को भी शुरू करना चाहते हैं,तो अवश्य करें कार्य सिद्ध  होगा। आज आपको यश,मान,सम्मान और पारितोष भी मिल सकता है।
धनु राशि-आज आपको कोई जोखिम वाला काम नही करना चाहिए। यदि आप किसी निजि कम्पनी में में काम करते हैं,तो उच्चस्थ कर्मचारियों से अच्छा संवाद  बनाये रखें, अन्यथा नौकरी को खतरा हो सकता है।
मकर राशि-आपके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है।बहुत दिनों से रुके कार्य आपके आज पूरे हो सकते हैं। यदि आपकी पदोन्नति लंबित है, तो आज आपकी पदोन्नति संभव है।
कुंभ राशि-आज आपको अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए,नौकरी या व्यापार स्थल में भी आज आपको धैर्य और शान्ति बनाए रखनी होगी,अन्यथा आप वेबजह  वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आज आप किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर धन की हानि भी कर सकते हैं। 
मीन राशि-आज आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी निजि परिजन के माध्यम से नौकरी या व्यापार में आपको बहुत बड़ा सहयोग मिल सकता है। यदि उच्च शिक्षा में प्रवेश पाना चाहते हैं, तो आज आपको अच्छा दिशा निर्देशन प्राप्त होगा। संतान की उन्नति प्रगति से भी आपको प्रसन्नता मिल सकती है।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर नगर परिषद का कूड़ा स्टोर जल कर राख

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

एक रिटायर प्राध्यापक ने लगाई सरकार के गाल पर चपत, बोले— इन्हें सद्बुद्धी दो भोले भंडारी

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : किसान आंदोलन से हिमाचल, राजस्थान,यूपी, बिहार, दिल्ली, प. बंगाल व पंजाब राज्यों की ट्रेनें प्रभावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *