सुप्रभात, आज का पंचांग, हनुमान जी के आराध्य की कथा अवश्य सुनें, आज का इतिहास और भी बहुत कुछ

7 सितंबर 2021, ग्रेगरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 250 दिन है। वर्षं में अभी और 115 दिन बाकी है। वर्ष का यह 36 वां सप्ताह आज समाप्त हो रहा है। यह वर्ष का 36वां मंगलवार भी है।
सूर्योदयः- प्रातः 05:48:00 सूर्यास्तः- सायं 06:12:00

7 सितंबर 2021, मंगलवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, भाद्र माह, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि 06:22:00 तक तदोपरान्त प्रतिपदा तिथि, अमावस्या तिथि के स्वामी पित्र देव हैं तथा प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्निदेव हैं। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र 17:05:37 तक तदोपरान्त उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव जी हैं तथा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव जी हैं।
योगः- साध्य 26:19:56 तक तदोपरान्त शुभ आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर जायें। शुभ गुलिक काल 12:19:00 P.M से 01:53:00 P.M तक आज का राहुकाल 03:27:00 P.M से 05:01:00 P.M तक,
इस तिथि में कांसे के पात्र में भोजन करना मना है। यह तिथि पितृ कार्य और शल्य क्रिया के लिए शुभ है।

मंगलवार के दिन आज सुनिए हनुमान जी के आराध्य श्रीराम का जीवन चरित्र

सुबह सवेरे लेकर आपका नाम प्रभु…

आज का इतिहास
1812: नेपोलियन ने रूसी सेना को हराया। 1822: ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। 1906: बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना। 1921: मिस अमेरिका प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।
1923 : विएना में इंटरपोल की स्थापना। 1927: फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की। 1931: लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू।
1940: दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान जर्मनी ने अपनी वायुसेना के जरिए ब्रिटेन के शहरों पर बमबारी शुरू की। 1963 : अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म। नीरजा ने एक अपहृत विमान के यात्रियों को बचाने के दौरान अपनी जान गंवा दी थी। 1986 : बिशप डेसमंड टूटू केपटाउन के पहले अश्वेत आर्कबिशप बने। 2008 : भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एनएसजी के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तरराष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी। 2009 : भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता। 2011 : दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के बाहर बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत, 76 अन्य घायल। 2019 : भारत का चंद्रयान-2 अभियान असफल, लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरने से ठीक पहले पृथ्वी के नियंत्रण केन्द्र से संपर्क टूटा। 2020: कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण 169 दिन तक बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को ‘येलो लाइन’ पर अपनी सीमित सेवाएं बहाल कीं।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज : मांजू विद्यालय में रेडीनेस मेले का आयोजन

आज के दिन जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक राजनारायण बोस का जन्म 1826 में हुआ। संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक गोपीनाथ कविराज का जन्म 1887 को हुआ था। बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री टोडर ज़िकोव का जन्म 1911 को हुआ था।
भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहाँगीर कोयाजी का जन्म 1917 को हुआ था। ब्रिटिश लेखक, निर्माता और अभिनेता डेविड क्रॉफ्ट का जन्म 1922 को हुआ था। अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता इला रमेश भट्ट का जन्म 1933 को हुआ था। प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक बी. आर. इशारा का जन्म 1934 को हुआ था।
मलयालम फ़िल्म अभिनेता ममूटी का जन्म 1948 को हुआ था। प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक अनिल चौधरी का जन्म 1950 को हुआ था। अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म 1963 को हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : युवक की संदिग्ध हालात में मौत

आज के दिन हुए कुछ प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन

जैरे के राष्ट्रपति रहे मोबुतु सेस सीको का निधन 1997 को हुआ था।
स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी का निधन 1998 को हुआ था।
त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी का निधन 2013 को हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल न्यूज: हिमाचल सूचना आयोग ने सोलन के दो अधिकारियों पर लगाया जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *