सुप्रभात, आज का पंचांग, अन्य जरूरी काम की जानकारियां, हिंदी, कुमाऊंनी और हिमाचली भजनों के साथ आज का इतिहास सब एक साथ

ग्रेगरी कैलेंडर के अनुसार बात वर्ष का 283 वाँ दिन है। साल में अभी और 82 दिन शेष हैं।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, राष्ट्रीय डाक-तार दिवस, राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)
शारदीय नवरात्र के तहत आज चौथे दिन कुष्मांडा की आराधना हो रही है।

सूर्योदयः- प्रातः 06:12:00, सूर्यास्तः- सायं 05:48:00

10 अक्टूबर 2021 रविवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य दक्षिणायन,शरद ऋतु , अश्विन माह, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि 08:52:00 तक तदोपरान्त पंचमी तिथि चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं तथा पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता हैं। अनुराधा नक्षत्र 14:44:32 तक तदोपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि देव जी हैं तथा ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध देव जी हैं।योग— आयुष्मान 15:02:27 तक तदोपरान्त सौभाग्य, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें।
गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 03:02:00 से 04:30:00 तक, राहुकालः- आज का राहु काल 04:30:00 से 05:12:00 तक, इस तिथि में मूली नही खाना चाहिए यह तिथि कोई मांगलिक करने के लिए शुभ नहीं मानी गयी है।

मां भगवती के भजनों से करें दिन का शुभारंभ

हिमाचल के सराहन की मां भीमाकाली की स्तुति सुनें

कुमाऊंनी भाषा में सुनिए मां भगवती को प्रसन्न कर देने वाले भजन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है

सबसे पहले वर्ष 1992 में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया गया था. यूनाइडेट नेशन्स के उप महासचिव रिचर्ड हंटर और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ की पहल पर सबसे पहले इस दिन को मनाया गया था आपको बता दें कि वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ (WFMH) 150 से अधिक सदस्य देशों वाला एक वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य संगठन है। 1994 में संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रॉडी ने एक थीम तय कर इस दिवस को मनाने की सलाह दी। इसके बाद से ही प्रतिवर्ष 10 अक्तूबर को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने को लेकर दुनिया भर में तरह-तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं। इस वर्ष की थीम एक असमान समाज में मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health in an Unequal World) रखी गई है। इस थीम को WFMH के सदस्यों, हितधारकों और समर्थकों सहित वैश्विक वोट द्वारा चुना गया है, क्योंकि दुनिया तेजी से ध्रुवीकृत हो रही है, अमीर लोग और भी अमीर बन रहे हैं, जबकि गरीबों व साधनहीनों की संख्या अभी भी बहुत ज्यादा है। बीते सालों में देखा गया है कि लोगों के समाजिक और आर्थिक दर्जे के अनुसार भेदभाव काफी बढ़ा है। . ये भेदभाव भी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : राजनाथ सिंह ने लखनऊ से भरा पर्चा, सीएम योगी और उत्तराखंड के सीएम धामी भी रहे साथ

राष्ट्रीय डाक तार दिवस
कागज के टुकड़े पर शब्दों की जादूगरी के चिट्ठी युग को याद दिलाने के लिए हर साल नौ अक्तूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है, वहीं भारत में यह दिवस 10 अक्तूबर को मनाया जाता है।
भारतीय डाक का इतिहास डेढ़ सौ साल पुराना है। भारत में पहली बार वर्ष 1766 में डाक व्यवस्था की शुरुआत की गई। भारत में एक विभाग के रूप में इसकी स्थापना 1 अक्तूबर, 1854 को हुई। भारतीय डाक विभाग 9 से 14 अक्टूबर के बीच विश्व डाक सप्ताह मनाता है। वारेन हेस्टग्सिं ने कोलकाता में प्रथम डाकघर वर्ष 1774 को स्थापित किया।
भारत में सन 1852 में पहली बार चिट्ठी पर डाक टिकट लगाने की शुरुआत हुई तथा महारानी विक्टोरिया के चित्र वाला डाक टिकट 1 अक्तूूबर 1854 को जारी किया गया। भारत में अब तक का सबसे बड़ा डाक टिकट पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर 20 अगस्त 1991 को जारी किया गया था। डाक दिवस मनाने का उद्देश्य है कि ग्राहकों को अच्छी जानकारी देना। डाक दिवस पर बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग हिमाचल : सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र के शामपुर गांव निवासी अशोक कपूर बने Dream11 में करोड़पति

10 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1756 – ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुन: कब्जे के लिए मद्रास से कूच किया।
1846 – ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
1868 – क्यूबा ने स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया।
1910 – वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
1924 – शिकागो में स्थित लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना की गई।
1942 – सोवियत संघ ने आस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की।
1964 – टोकियो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।
1970 – फिजी ने स्वतंत्रता हासिल की।
1971 – अमेरिका के एरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रिज को पुनर्निर्मित किया गया। इसे ब्रिटेन से ख़रीदकर तोड़कर अमेरिका लाया गया था।
1978 – रोहिणी खादिलकर राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला बनी।
1986 – सैन सल्वाडोर में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में 1,500 लोगों की मौत।
1990 – अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा।
1991 – भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता।
1992 – दूसरा हुगली पुल ‘विद्यासागर सेतु’ खुला।
1999 – सन् 2006 में राष्ट्रकुल खेल मेलबोर्न में कराये जाने की घोषणा।
2000 – श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके का निधन।
2001 – बांग्लादेश में ख़ालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
2003 – भारत ने इस्रायल रूस के साथ एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया।
2004 – आस्ट्रेलिया के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री जान हावर्ड की भारी जीत।
2005 – एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
2008 – निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
2014 – भारत के कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन अस्पताल में एक्सपायरी हो गए 75 ग्राम ग्लूकोज के पैकेट, नहीं पहुंचे गर्भवती महिलाओं तक

10 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
1899 – श्रीपाद अमृत डांगे – भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक।
1906 – आर. के. नारायण, भारतीय उपन्यासकार
1954 – रेखा, बॉलीवुड अभिनेत्री
1924 – बलबीर सिंह – भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी।
1920 – प्रकाश चंद्र सेठी – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1912 – डॉ. रामविलास शर्मा, हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक
1910 – द्वारकानाथ कोटणीस – दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान चीन में निस्वार्थ सेवाएँ देते हुए जान देने वाले भारतीय डॉक्टर थे।
1902 – के शिवराम कारंत कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार

10 अक्टूबर को हुए निधन
2015 – मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) – दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री।
2011 – जगजीत सिंह, ग़ज़लों की दुनिया के बादशाह।
2007 – एस. आर. बोम्मई – जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
1983 -रूबी मेयर्स, 1930 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
19 74 – लुडमिला पावलीचेंको – दूसरे विश्वयुद्ध की वीरांगना महिलाओं में से एक थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *