सुप्रभात : आज का पंचांग, बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त, आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

5 फरवरी 2022, शनिवार, बसंत पंचमी, सूर्योदयः- प्रातः 06:31:00, सूर्यास्तः- सायं 05:29:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य उत्तरायण, ऋतुः शिशिर ऋतु, माघ माह, शुक्ल पक्ष,चतुर्थी तिथि 06:42:00 तक तदोपरान्त पंचमी तिथि, चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं तथा पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता हैं। उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र 16:09:30 तक तदोपरान्त रेवती नक्षत्र, उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि देव जी हैं तथा रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध देव जी हैं।सिद्धी योग 17:23:12 तक तदोपरान्त साध्य योग, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से अदरक खाकर जायें। शुभ गुलिक काल 07:57:00 से 08:29:00 तक, आज का राहु काल 09:51:00 से 11:13:00 तक, इस तिथि में मूली नही खाना चाहिए यह तिथि कोई मांगलिक करने के लिए शुभ नहीं मानी गयी है।
बसंत पंचमी
इस साल बसंत पंचमी तिथि 5 फरवरी की सुबह तीन बजकर 49 मिनट से 06 फरवरी की सुबह 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। पंचांग गणना के अनुसार 04 फरवरी को सुबह 07 बजकर 10 मिनट से 05 फरवरी की शाम 5 बजकर 40 मिनट तक सिद्धियोग रहेगा। फिर इसके बाद 5 फरवरी की शाम 5 बजकर 41 मिनट से 06 फरवरी को शाम 4 बजकर 52 मिनट तक साध्य योग रहेगा। इन दो शुभ योग के अलावा वसंत पंचमी के दिन रवि योग का संयोग भी बन रहा है। वसंत पंचमी पर इस त्रिवेणी योग के निर्माण से बच्चों के लिए विद्यारंभ बहुत ही शुभ फलदायक रहेगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 05 फरवरी की सुबह 03 बजकर 47 मिनट से प्रारंभ हो जाएगी यह तिथि अगले दिन 06 फरवरी को सुबह 03 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। वसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजी सूर्योदय के बाद और दोपहर से पहले करने का विधान होता है। ऐसे में सरस्वती पूजा के साथ अन्य मांगलिक कार्य का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इस तरह से वसंत पंचमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कुल मिलाकर 05 घंटे 28 मिनट तक का रहेगा। जिसमें पूजा करना सर्वश्रेष्ठ और शुभ फलदायी रहेगा।
शास्त्रों में वसंत पंचमी तिथि को अबूझ मुहूर्त माना गया है। इस अबूझ मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य और पूजा करना बहुत ही मंगलकारी और फलदायी होता है। वसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। देवी सरस्वती को सृष्टि, ज्ञान, संगीत, कला, ज्ञान और शिक्षा की अधिष्ठाती देवी माना गया है। इस दिन पीला वस्त्र पहनने, माथे पर पीला चंदन लगाने और शैक्षाणिक संस्थानों में माता सरस्वती की पूजा करने का महत्व होता है।

आज के दिन सुनें मां सरस्वती की वंदना

https://youtu.be/Ora-KeQwBNY

आज का राशिफल

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : लॉर्ड महावीर ग्रुप की प्रबंधक आशिमा जैन बनीं सोलन स्विमिंग एसोसिएशन की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष

मेष राशि-आज आप अपने परिजनों के साथ किसी दूरस्थ धार्मिक या पर्यटक स्थल पर जा सकते हैं। आप घर में भी किसी प्रकार का पारिवारिक आयोजन कर सकते हैं। यदि आप आज जमीन या मकान में निवेश करना चाहते हैं, तो आज रुकना उचित रहेगा।
वृष राशि-आज आप किसी लाभकारी काम या योजना से जुड़ सकते हैं। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपके प्रयास सफल हो रहे हैं। आप लेखन कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं तो आज आपको धन लाभ हो सकता है,या प्रसिद्धि मिल सकती है।
मिथुन राशि-आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। यदि आपने सरकारी विभाग में कोई आवेदन किया है, तो आज आपको उससे अपेक्षित परिणाम मिल सकते हैं। आपकी रुचि आज स्वादिष्ट व्यंजनों में भी अधिक रह सकती है।
कर्क राशि-आज आप काफी सकारात्मक और धार्मिक बने रहेंगे। नौकरी से जुड़े लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी संबंधी किसी लंम्बी यात्रा पर भी आप जा सकते हैं।
सिंह राशि-आज आपको नौकरी या व्यवसाय स्थल पर संयम से रहने की जरूरत है। यदि आज कहीं धन निवेश करना चाहते हैं,तो टालने की पूरी कोशिश करें। जीवन साथी के स्वास्थ को लेकर भी आप चिन्तित रह सकते हैं।
कन्या राशि-आज आप कोई नया व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं, या फिर विचार बना सकते हैं। आपका उम्र से अधिक व्यक्ति या महिला से प्रेम संबंध भी बन सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से कोई विशेष फायदा हो सकता है।
तुला राशि-नौकरी या व्यवसाय के लिए,किए जाने वाले प्रयास आज आपके पूरे हो रहे हैं। यदि आप किसी विवाद से जूझ रहें हैं, तो आज आप उससे भी मुक्त हो रहे हैं। स्वास्थ संबंधी परेशानी भी आज आपकी सुलझ सकती है।
वृश्चिक राशि-यदि आप व्यवसाय वर्ग से हैं, तो आज आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरी वर्ग वालों के लिए दिन सामान्य और शुभ है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन काफी अच्छा है। आपको मन पसन्द स्कूल कॉलेज में प्रवेश मिल सकता है।
धनु राशि-आज आपके मन मस्तिष्क में नकारात्मक विचारों की अधिकता रह सकती है।किसी नजदीकी परिजन से विवाद की भी संभावना भी बन रही है। यदि आज आप जमीन आदि बेचने का मन बना रहे हैं, तो आज विचार त्याग देना उचित रहेगा।
मकर राशि-आज आप नौकरी या व्यापार के सिलसिले में किसी दूसरे नगर में जा सकते हैं। यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपकी योजना सफल होने वाली है।
कुम्भ राशि- यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आज आपकी पदोन्नति सम्भव है। यदि आप किसी कार्य को लेकर संघर्षरत हैं, तो आज आपका कार्य सफलता की ओर बढ़ रहा है।
मीन राशि-आज का दिन भी आपके लिए अच्छा ही रहने वाला है। सन्तान पक्ष से आपको प्रसन्नता मिल सकती है। यदि आप विद्यार्थी हैं, तो आज आपको मन पसन्द विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है। आप प्रेम-प्रसंग में भी उलझ सकते हैं।
आपका दिन शुभ हो!

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : VIDEO/ नैनीताल जिले के जंगलों में लगी आग बुझाने में जुटा वायुसेना का MI-17 हेलीकाप्टर, भीमताल झील से पानी लिफ्ट कर डाल रहा आग पर

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *