सुप्रभात…आज का पंचांग, शकुनि ने क्यों किया हस्तिनापुर का सर्वनाश, आज की परीक्षा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

4 जुलाई 2022, सोमवार,जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अनंतपुर आज एपी ईएएमसीईटी 2022 परीक्षा आज, सूर्योदयः- प्रातः 05:13:00, सूर्यास्तः- सायं 06:47:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ माह,
शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि 18:33:00 तक तदोपरान्त षष्ठी तिथि, पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता हैं तथा षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र 08:30:00 तक तदोपरान्त उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव हैं तथा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य जी हैं। सिद्धि योग 12:21:00 तक तदोपरान्त व्यतिपात योग,आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। शुभ गुलिक काल 15:14:34 से 16:43:21 तक, आज का राहु काल 16:43:21 से 18:12:09 तक, यह तिथि समस्त शुभ कार्यों के लिए शुभ है लेकिन इस तिथि में ऋण किसी भी कीमत पर न दें।

जानिए शकुनि ने क्यों किया हस्तिनापुर का सर्वनाश

देश में आज होने वाली प्रमुख परीक्षाएं
जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अनंतपुर आज एपी ईएएमसीईटी 2022 परीक्षा आयोजित करेगा। बीटेक सत्र के लिए एपी ईएएमसीईटी परीक्षा 2022 का 8 जुलाई को खत्म होगी। एपी ईएएमसीईटी 2022 हॉल टिकट 27 जून को आधिकारिक वेबसाइट – cets.apsche.ap.gov.in पर जारी किया गया था।
उम्मीदवार एपी ईएएमसीईटी 2022 के हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एक वैध आईडी प्रूफ के साथ अपना एपी ईएएमसीईटी हॉल टिकट 2022 लाना होगा।
परीक्षा सुबह की शिफ्ट- सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
परीक्षा शाम की शिफ्ट- दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
महत्वपूर्ण निर्देश
उम्मीदवारों को एपी ईएएमसीईटी परीक्षा 2022 शुरू होने से 2 घंटे पहले पहुंचना होगा, उम्मीदवार को एपी ईएएमसीईटी 2022 परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी यदि वे परीक्षा शुरू होने के एक मिनट बाद भी पहुंचते हैं। उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज जैसे हॉल टिकट, भरा हुआ आवेदन पत्र, बॉलपॉइंट पेन और जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित कॉपी लानी होगी।
कैंडिडेट्स को पाठ्य सामग्री, कैलकुलेटर, डॉक्यूपेन, स्लाइड नियम, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां, मुद्रित या लिखित सामग्री, कागज के टुकड़े, सेल फोन, पेजर, या कोई अन्य उपकरण जैसी कुछ वस्तुओं को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक उम्मीदवार को हॉल टिकट संख्या दर्शाने वाली सीट दी जाएगी। परीक्षा हॉल में धूम्रपान और खाना सख्त वर्जित है। परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


आज इन प्रसिद्ध लोगों का है जन्मदिन
1897 – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म हुआ था।
1898 – भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म हुआ था।
1916 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का जन्म हुआ था।
1943 – भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भारतीय विमलेश कांति वर्मा का जन्म हुआ था।
1945 – हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता सुशील कुमार का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड के टिहरी से अपहृत लड़की हिमाचल के चिरगांव में मिली, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

आज इनकी है पुण्यतिथि
1902 – साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानन्द का निधन हुआ था।
1963 – भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अभिकल्पक पिंगलि वेंकय्या का निधन हुआ था।
1982- बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए अपना आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ने शुरू होंगे। आज आपके मस्तिष्क में आने वाले विचार काफी उन्नत और दूरगामी परिणाम दिलाने वाले हो सकते हैं।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत और निर्विघ्नतापूर्वक चलते रहेंगे। यदि आप वाणिज्य अथवा बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है।
मिथुन राशि-आज का दिन वैसे तो आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।लेकिन कार्यक्षेत्र में व्यवस्था विगड़ने की संभावना बन सकती है। इसलिए आज आपको समय सूची निर्धारित करनी जरूरी होगी। आप घर के लिए कीमती सामान की ख़रीदीदारी भी कर सकते हैं।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आय के साधनों में वृद्धि की संभावना दिख रही है। आज आपको पूर्वजों के सत्कृत्यों के कारण समाज में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है तथा पूँजी का निवेश भी आप आज कर सकते हैं।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप धन निवेश के बारे में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। यदि आप अभिनय या कला क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको प्रसिद्धि और पैसा दोनों मिल सकते हैं। लेकिन कुछ स्वास्थ्य कारणों से आप चिन्तित भी रह सकते हैं।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपको मनस्थिति पर विशेष ध्यान देना होगा। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। अतः आज आपको आवेश और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। दिन को बेहतर बनाने के लिए शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। ख़ासकर आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी सामर्थ्यवान व्यक्ति के सहयोग से आपके महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। यदि आपका धन संबंधी कोई मामला उलझा हुआ है, तो आज उसका समाधान संभव है। आपके लिए किसी संम्पन्न घर से रिश्ता आ सकता है। आपके घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आपके रुके हुए या अधूरे कार्य पूर्णता की ओर आगे बढ़ेंगे।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यापार में आज आपको उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। पिता से आपको किसी प्रकार का विशिष्ट सहयोग या खुशी प्राप्त होगी।यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको उच्चस्थ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि-आज आपको काम काज को लेकर थोड़ा थोड़ा सावधानी की जरूरत रह सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी मतभेद के कारण कटुता बढ़ सकती है। अतः विपरीत परिस्थिति आने पर संयम व शांति से काम लें। दिन बेहतर बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत संघर्षकारक रह सकता है। आपको कुछ अनअपेक्षित चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।कार्य स्थल में विवाद की स्थिति बन सकती है। अतः आज आपको संयम और सावधानी पूर्वक दिन व्यतीत करना होगा। दिन अनुकूल बनाने के लिए शनि स्त्रोत्र का पाठ करें।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आप जमीन, मकान खरीदने का मन बना सकते हैं।आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। तथा बच्चों की तरफ से कोई खुशी मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य का कुलपति बिष्ट ने किए निरीक्षण

आपका दिन शुभ हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *