सुप्रभात … आज का पंचांग, आज रक्षाबंधन क्यों, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

12 अगस्त 2022, शुक्रवार, देश के कई हिस्सों में खासकर उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में रक्षाबंधन आज मनाया जा रहा हैर्। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस, विश्व हाथी दिवस, सूर्योदयः प्रातः 05: 31: 00, सूर्यास्तः सायं 06: 29: 00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन
वर्षा ऋतु, श्रावण माह, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, 07: 05 : 53 तक तदोपरान्त प्रतिपदा तिथि, पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं।
नक्षत्रः. घनिष्ठा 25: 38: 00 तक तदोपरान्त शतभिषा नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं तदोपरान्त शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं।
सौभाग्य योग 11: 33:21 तक तदोपरान्त अतिगंड, शुभ गुलिक काल 07: 27: 00 से 09: 07: 00 तक
दिशाशूलः. शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खाकर निकले। आज का राहु काल 10: 46: 16एएम से 11: 52: 31 तक, इस तिथि में घी नही खाना चाहिए यह तिथि रत्न धारण, शिल्प कार्य और आभूषण धारण करने के लिए शुभ है।

वीडियो
किसी के साथ ईष्या करने वाले के साथ क्या होता है

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1914: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चन का जन्म हुआ था।
1919: भारतीय भौतिक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म हुआ था।
1972: भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1945: भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का निधन हुआ था।
1982: प्रसिद्ध इतिहासवेत्ताए विचारक और निबंधकार भगवतशरण उपाध्याय का निधन हुआ था।
आज रक्षाबंधन क्यों
शास्त्रों के अनुसार भद्रा का काल रक्षाबंधन के पर्व में सर्वथा वर्जित है। अतः 11 अगस्त को सायं 08बजकर 53 मिनट से लेकर 1 घंटे के अंतराल में यह पर्व मनाया जा सकता था। लेक़िन बहुत सारे प्रदेशों में रात्रि काल में रक्षाबंधन पर्व मनाने की परम्परा नही है। तो क्या वे लोग 12 अगस्त को रक्षाबंधन मना सकते हैं। इसका उत्तर हाँ में और शास्त्रीय प्रमाण के साथ है।
यद्यपि रक्षाबंधन के लिए अगले दिन पूर्णिमा त्रिमुहूर्त व्यापिनी होनी चाहिए।लेक़िन शास्त्र इस बात की इजाज़त भी देते हैं कि उदयव्यापिनी तिथि का पर्वकाल पूरे दिन रहता है। उदयव्यापिनी अर्थात सूर्य उदय के समय जो तिथि रहती है। इस नियमानुसार 12 अगस्त को पूरे दिन रक्षा बंदन का पर्व मनाया जा सकता है। कुछ विद्वान यह भी मानते हैं कि पाताल लोक की भद्रा अशुभकारी नहीं होती है।
उनके अनुसार 11 तारीख़ भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकता है। लेक़िन यदि आप विवाद रहित समय पर रक्षाबंधन मनाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 11 तारीख़ सायं 08बजकर 53 के बाद का समय निर्धारित करना चाहिए और नहीं तो 12 तारीख़ किसी भी समय यह पर्व मना सकते हैं। 12 तारीख को पूर्णिमा का पर्व उदयव्यापिनी सिद्धान्तानुसार पूरे दिन रहेगा।
अतः आपको बिना किसी संशय के यह पर्व 12 को ही मनाना चाहिए। और यदि आपकी परम्परा रात्रि में भी रक्षाबंधन मनाने की रही है तो 11 तारीख़ सायं 08रू 53 बजे के बाद भी मना सकते थे। क्योंकि यह पवित्र पर्व भाई -बहिन के रिश्तों की पावन डोर को मज़बूती देता है । इसमें कोई भी किंतु परन्तु नहीं रहना चाहिए।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष . आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता.पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष. आज मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे। कोरोना काल में यात्रा का कार्यक्रम टालें। परिवार पर व्यय होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन . आज परिवार व मित्रों से सामंजस्य बनेगा। संतान सुख मिलेगा। शत्रु हार का सामना करेंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में हल्की बाधा आयेगी। अधिकारी से सौहार्दपूर्ण रहें। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा। पारिवारिक तालमेल बनाएँ रखें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क. आज धर्म पर विश्वास बनेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। हल्का मानसिक तनाव रहेगा। खर्च पर ध्यान दें। सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है। आलस्य को त्याग मेहनत पर विश्वास बनेगा। साझेदारी से लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह. आज कुटुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। दुश्मनों को मुंह की खानी पड़ेगी। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या. आज धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला . आज धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। खर्च पर ध्यान दें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू जीवन व्यस्त रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक . आज कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। वैसे धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु . आज व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठान आदि में विश्वास और भी बढ़ेगा। उदर.विकार से बचें। कठिन परिश्रम से लाभ निश्चित है। धन का लाभ मिलेगा। हल्की परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान.सम्मान बनाए रखें।
मकर . आज गुप्त शत्रु से सावधान रहें। मानसिक चिंतन रह सकता है। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी को समय दें। दैनिक कार्य सामान्य रहेंगे। निर्माण में प्रगति होगी। आध्यात्म मे विश्वास बनेगा।
कुंभ . आज कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन . आज धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। जीवनसाथी को समय दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ न्यूज: सरकारी जमीन पर कब्जे कर रहा स्थानीय व्यक्ति-सुरेंद्र शर्मा, एसडीएम बोले-राजस्व व पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *