सुप्रभात…आज का पंचांग, पवनपुत्र हनुमान की करें वंदना, आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

31 मई 2022, मंगलवार,विश्व तंबाकू निषेध दिवस, उत्तराखंड के चंपावत में आज विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के तहत मतदान होगा। सीएम पुष्कर धामी यहां से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सूर्योदयः- प्रातः 05:16:00 सूर्यास्तः- सायं 06:44:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079,शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, वैशाख माह, शुक्ल पक्ष,प्रतिपदा तिथि 27:25:46 तक तदोपरान्त द्वितीया तिथि, प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं तथा द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म देव हैं। रोहिणी नक्षत्र 10:01:46 तक तदोपरान्त मृग नक्षत्र, रोहिणी के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा मृग नक्षत्र के स्वामी मंगल देव जी हैं। सुकर्म योग 23:37:03 तदोपरान्त धृति, शुभ गुलिक काल 12:18:00 P. M से 02:02:00 P.M तक, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। आज का राहु काल 03:46:00P.M से 05:29:00P.M तक, यह तिथि प्राण प्रतिष्ठा, चूड़ा कर्म, गृह प्रवेश आदि के लिए शुभ है।

आज मंगलवार को पवनपुत्र के भजनों से करें दिन का शुभारंभ

आज इन प्रसिद्ध लोगों का है जन्मदिन
1577 – मुग़ल सम्राट जहाँगीर की पत्नी, जिसका मूल नाम ‘मेहरुन्निसा’ नूरजहाँ का जन्म हुआ था।
1756 – दुनिया का पहला व्यक्ति, जिसने सम्मोहन की कला को एक वैज्ञानिक एब्बे फारिया का जन्म हुआ था।
1725 – भारत की वीरांगनाओं में से एक अहिल्याबाई होल्कर का जन्म हुआ था।
1843 – मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का जन्म हुआ था।
1922 – अंग्रेजी अभिनेता डेनहोम एलिओट का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1987 – लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक निर्देशक जॉन अब्राहम का निधन हुआ था।
1988- समाज सुधारक और लेखक संतराम बी. ए. का निधन हुआ था।
1988 – भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्रा का निधन हुआ था।
2003 – प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का निधन हुआ था।
आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। यदि आप सोच-विचार के साथ कार्य साधने के प्रयास करते हैं, तो जरूर प्रास्तावित कार्यों में सफलता मिलेगी। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे।लेकिन आज आपको पैतृक संपत्ति को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकती है।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको किसी कार्य विशेष की सफलता से ख़ुशी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में भी आपको उन्नतिकारक व प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको पदोन्नति या मनोनुकूल स्थानपरिवर्तन का मौका मिल सकता है।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ संघर्षकारक रह सकता है। आपको नियमित कार्यों में ही केन्द्रित रहना चाहिए। कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार का प्रयोग या जोखिम वाले कार्यों से भी बचना होगा। आज आपको आवश्यक वस्तुओं के अलावा खरीददारी से भी बचना होगा। अन्यथा अपव्यय भी हो सकता है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए खुशी लेकर आने वाला है। यदि आप व्यवसाय वर्ग से हैं,तो आज आपको अच्छा धन लाभ होने का योग है। नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों को भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष धन लाभ की संभावना है। आज आपको किसी परिचित या परिजन के द्वारा रोजगार /नौकरी संबंधित किसी प्रकार का सहयोग मिल सकता है।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आपके प्रास्तावित कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। जो लोग रोज़गार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें भी आज सफलता मिल सकती है या कोई अच्छे संकेत मिल सकते हैं। लेकिन यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको स्थानपरिवर्तन नही करना है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आप के मन-मस्तिष्क में आज व्यापापरिक गतिविधि को विस्तार देने के बारे में विचार आ सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से भी आपको कोई कल्याणकारी मार्गदर्शन मिल सकता है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके कुछ बिगड़े हुए काम भी सुधर सकते हैं।

तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में माहौल अपने अनकूल बनाने का प्रयत्न करना होगा। अन्यथा सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना बन सकती है। नौकरी व्यवसाय में किसी प्रकार का बदलाव करना भी उचित न होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एल. बी. ए. चेयरमैन ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का किया दौरा

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका कोई लम्बित कार्य पूर्ण हो सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में धन लाभ की संभावना बन रही है। यदि आपके दाम्पत्य जीवन में किसी कारणवश मतभेद हैं, तो आज मतभेद दूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: प्रशासन की कार्यवाही से नाखुश छोटे व्यापारी, बिना सूचना के चला दिया बुलडोजर

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके रुके हुए कार्य सफलता की ओर बढ़ने शुरू होंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। यदि आप विरोधियों के कारण अशान्त रहते हैं, तो आज आपके विरोधी परास्त हो रहे हैं।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आज आपका प्रेम प्रसंग,वैवाहिक जीवन में बदल सकता है। अथवा आप विवाह करने का फैसला ले सकते हैं। आप पहला प्रेम-प्रसंग भी शुरू कर सकते हैं।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आपके बनते हुए कार्यों में व्यवधान आ सकता है। आप पारिवारिक सदस्यों के कारण भी चिंता में रह सकते हैं। आज आपको जल्दबाज़ी और आक्रामकता से भी बचना होगा। दिन सुखपूर्ण विताने लिए अपनी रुचि के अनुरूप देवी-देवता की पूजा,ध्यान,प्रार्थना अवश्य करें।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। आज आप जिस कार्य की शुरुआत करेंगे उसकी सफलता की पूरी संभावना है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही आज आपका बौद्धिक चिंतन भी काफी सकारात्मक और रचनात्मक रहने वाला है। अतः आज आप काम के प्रति जितने गम्भीर और समर्पित रहेंगे उसी अनुपात में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपका दिन शुभ हो।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: बढ़ती पानी की समस्या का निगम जल्द करेगी समाधान, 7 करोड़ की लागत से बनेगा नया वाटर स्टोर टैंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *