सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, श्रीमद भागवत कथा के अंश सुनें और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

6 जून 2022,सोमवार, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद आज शाम चार बजे 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा, सूर्योदयः- प्रातः 05:14:00, सूर्यास्तः- सायं 06:16:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष,
सप्तमी तिथि 03:03:00 तक तदोपरान्त अष्टमी तिथि, सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्यदेव जी हैं तथा अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिवजी हैं। माघ नक्षत्र 16:46:00 तक तदोपरान्त पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, माघ नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं तथा पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं। हर्षण योग 20:32:00 तक तदोपरान्त वज्र योग, शुभ गुलिक काल 02:03:00 से 03:48:00 तक,आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा करने से परहेज करना चाहिए। आज का राहु काल 07:07:00 से 08:51:00 तक,यह तिथि मंगल कार्य, संग्राम, शिल्प, वास्तु, भूषण के लिए शुभ है।
आज सुनें श्रीमद भागवत कथा के कुछ अंश

आज के दिन जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति
1699 – 16वाँ मुग़ल बादशाह था आलमगीर द्वितीय का जन्म हुआ था।, उसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया।
1881 – हिंदी भाषा के साहित्यकार गिरिधर शर्मा नवरत्न का जन्म हुआ था।
1919 – हिन्दी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार राजेन्द्र कृष्ण का जन्म हुआ था।
1930 – हिन्दी फिल्म अभिनेता सुनील दत्त का जन्म हुआ था।
1955 – प्रसिद्ध हिन्दी उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का जन्म हुआ था।
1993 – मंगोलिया का पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ था।
1977 – बेलारूस के टेनिस खिलाड़ी मैक्स मिरन्यी का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1967 – सामाजिक कार्यकर्त्ता कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह का निधन हुआ था।
1982 – कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री डी. देवराज अर्स का निधन हुआ था।
1957 – दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे का निधन हुआ था।
आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अधिकतर मामलों में अच्छा रहेगा,आपके प्रास्तावित कार्यों में तेजी के साथ सुधार होगा और आप शारीरिक और मानसिक रूप से भी काफी सक्रिय बने रहेंगे। यदि आप नौकरी या व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको उन्नतिकारक कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आज आपका किसी के साथ प्रेम संबंध भी जुड़ सकता है। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है।
वृष राशि- आज आप काम के सिलसिले में कार्य स्थल से किसी नये शहर में जा सकते। आपका मन प्रसन्न रहेगा और कोई विशेष कार्य भी आपका बन सकता है। आज आप वाहन खरीदने का मन बना सकते। घर परिवार में भी खुशी का माहौल बना रहेगा।
मिथुन राशि-आज आपकी दैनिक दिनचार्य बहुत अच्छे ढंग से व्यतीत होगी। आपको छोटे भाई बहिन से किसी प्रकार खुशी मिल सकती है। आपका यदि कहीं पैसा रुका हुआ है, तो आज वापस लेने का दबाव बनायें प्रयास सफल होंगे।

कर्क राशि-आज आपको दैनिक दिनचर्या के अनुसार ही दिन की शुरुआत करनी चाहिए, कोई अतिरिक्त कार्य या नया कार्य शुरू करना आज उचित नही होगा। आज आप नेत्र विकार के कारण परेशान रह सकते हैं।
सिंह राशि-आज आपके बिगड़े हुए काम बनने शुरू हो सकते हैं। आज आपके स्वभाव में किसी विषय को लेकर निर्णय लेने में जल्दबाजी तो हो सकती है, लेकिन परिणाम आपके ही पक्ष में रहेंगे। आज आपको कोई अच्छी सूचना भी मिल सकती है
कन्या राशि-आज आपको परिश्रम तो अधिक करना पड़ेगा, लेकिन उपलब्धि काफी कम होगी। आप किसी वस्तु विशेष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी आपको आज रह सकती है। ख़ासकर मानसिक तनाव अधिक रह सकता है।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य सुखकारक रहेगा। आपके दैनिक कार्यों में किसी प्रकार कोई व्यवधान नही है, लेकिन यदि आप कोई नई योजना पर काम करना चाहते हैं,तो आज अन्तिम निर्णय लेना उचित नही होगा।

वृश्चिक राशि-आज आपको मानसिक शान्ति की काफी आवश्यकता है,अन्यथा आप क्रोध के कारण अपना कोई बड़ा नुकसान भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपके कार्य यथावत चलते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस सरकार के शासन काल में पेंशनरों को और कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा अपने हक का पैसा

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए गत दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। आपकी रुचि काम में अधिक रह सकती है, जिसके आपको अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे।यदि आप विद्यार्थी हैं, तो आज आपको किसी गुरुजन का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।
मकर राशि-आज आपको मन की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना होगा। अन्यथा आपके मन में काफी नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप किसी गलत व्यक्ति या महिला के साथ संबंध जोड़ सकते है।
कुम्भ राशि-आज आप जीवन साथी के क्रोध का शिकार बन सकते हैं। इसके अलावा आपके दैनिक कार्य यथावत और अच्छे चलते रहेंगे। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको प्रयास बढ़ा देने होंगे परिणाम आपके पक्ष में होंगे।
मीन राशि-आज आपके मन में बहुत अधिक संकल्प-विकल्प आ सकते हैं। अतः आपको संयम के साथ मन का अध्ययन कर,मन की क्रियाशीलता को रचनात्मक कार्यों में संलग्न करना होगा,बहुत अच्छे व सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा।आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या रह सकती है, ख़ासकर पेट विकार के कारण आप परेशान रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : रश्मि हत्याकांड में पति के बाद ससुर भी गिरफ्तार

आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *