सुप्रभात…जानिए आज का पंचांग, रामजान और नवरात्र के बारे में जानकारी और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

5 अप्रैल 2022, मंगलवार ,नवरात्रि चतुर्थ तिथि मां कुष्मांडा पूजा, दमनक चतुर्थी, विनायक चतुर्थी, श्री (लक्ष्मी) पंचमी। आज रमजान महीने का तीसरा रोजा है। सहरी 04:46, इफ्तार18:44

सूर्योदयः- प्रातः 05:49:00
सूर्यास्तः- सायं 06:11:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2079, शक संवतः- 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, चैत्र माह, शुक्ल पक्ष,चतुर्थी तिथि 02:31:00 तक तदोपरान्त पंचमी तिथि, चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं तथा पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता हैं। कृतिका नक्षत्र 03:53:00तक तदोपरान्त रोहिणी नक्षत्र
नक्षत्र स्वामीः- कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव जी हैं तथा रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्रमा देव जी हैं। प्रीति 07:58:12 तक तदोपरान्त आयुष्मान, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर निकलें। शुभ गुलिक काल 12:24:00 से 01:58:00 तक, आज का राहु काल 03:32:00 से 05:06:00 तक

आज के दिन इनके हुए थे जन्म
1479: सिख धर्म के तीसरे गुरु गुरु अमरदास का जन्म। 1908 में राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और देश के पूर्व कैकबनेट मंत्री बागू जगजीवन राम का आज के दिन जन्म हुआ था। वर्ष 1920 में राजनेता रफीक जकारिया का जन्म हुआ था।

आज इनकी है पुण्य तिथी
1922: समाज सुधारक और विदुषी पंडिता रमाबाई का निधन। 1989 में आज के ही दिन गुजराती भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार पन्नालाल पटेल का निधन और 1993 : में आज के ही दिन हिंदी फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्री

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी का बड़ा सवाल…तो क्या इस बार भी मानसून में गौला पुल से खतरे से खाली नहीं होगा सफर

आज का राशिफल

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने कार्य साधने में सफल होंगे। यदि आप सामाजिक या राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको आपके द्वारा किये गये अच्छे कार्यों के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति का लाभ भी आज आपको मिल सकता है।

वृष राशि-आज आपके द्वारा किये गये परिश्रम व्यर्थ जा सकते हैं। हाँ यदि आप किसी कार्य की योजना पर विचार कर रहे हैं, तो आज आप अच्छी कार्य नीति बना सकते हैं। आप किसी यात्रा पर भी आज निकल सकते हैं। छोटे भाई से मनमुटाव की भी संभावना बन सकती है।

मिथुन राशि-आज आप अपनी आय के साधनों को बढ़ाने के बारे में गम्भीरता से विचार कर सकते हैं, या आपको इस दिशा में किसी के द्वारा प्रभावी मार्गदर्शन मिल सकता है। यदि आप गायन,वाचन या प्रस्तुति करण आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको विशेष लाभ या उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि-आज आपकी मानसिक ऊर्जा काफी अच्छी रहेगी। फलस्वरूप आप अपने दैनिक कार्य बहुत अच्छे ढंग से पूरे करंगे। यदि आप नौकरी आदि के लिए साक्षात्कार या प्रतियोगी परीक्षा देते हैं, तो उसमें आपको निश्चित रूपेण सफलता मिलने वाली है। आप नौकरी करने वाले हैं, तो आपको भी आज पदोन्नति या उन्नतिकारक अवसर मिलने वाले हैं।।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बदरीनाथ, गंगोत्री और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

सिंह राशि-आज आपको अपने नियमित कार्यों में ही केन्द्रित रहना होगा। ख़ासकर आर्थिक/धन के मामलों में सावधानी की जरूरत है। थोड़ी भी असावधनी या लापरवाही के कारण आपको धन की हानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट भी आपको रह सकता है।
कन्या राशि-आज आपको वाद-विवाद से बचने की पूरी कोशिश करनी होगी। व्यापार आदि में निवेश करना भी आज उचित न होगा। आज आपको यात्रा करने या वाहन का प्रयोग करने से बचना चाहिये।।

तुला राशि-यदि आप अविवहाहित हैं, तो आज आपके लिए मातृ कुल से या तो रिश्ता आ सकता है, या इस तरह की संभावना से आप अवगत हो सकते हैं। आप किसी रोजगार या अर्थपरक व्यवस्था से भी जुड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि-आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे,यदि आप किसी अदालती या पारिवारिक विवाद से गुजर रहे हैं, तो आज फैसला आपके पक्ष में आने वाला है। आपके द्वारा नौकरी व्यवसाय के लिए किये जाने वाले प्रयास भी सफल होंगे।

धनु राशि-आज आपको बौद्धिक कार्यों में असफलता मिल सकती है। यदि आप किसी पसंदीदा शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो आज व्यवधान आ सकते हैं।यथा संभव साक्षात्कार आदि को टाल देना भी आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा, आप घर में किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन भी कर सकते हैं। आपके दाम्पत्य जीवन में यदि किसी प्रकार से मतभेद हैं, तो आज सुलझाने की कोशिश करें परिणाम बहुत अच्छे मिलेंगे।
कुम्भ राशि-यदि आप दूरसंचार के माध्यम किसी प्रकार का व्यापार करते हैं,तो आज आपको किसी विशेषज्ञ से महत्वपूर्ण और कारगर मार्गदर्शन मिल सकता है। विद्याअध्यन के लिए आज आप दूसरे शहर में जा सकते हैं।आज आप प्रेम प्रसंग में भी उलझ सकते हैं।
मीन राशि-यदि आप व्यख्याता,वक्ता या किसी रचनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको आपके कार्य क्षेत्र में प्रसिद्धि मिल सकती है। माता पिता या किसी पूर्वज के सतकृत्यों के कारण भी आज आपको सामजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है। तथा आपका यदि कहीं पैसा रुका है, तो वह भी आज वापस आ सकता है।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ ब्रेकिंग : गोल जमाला के पास रोड पर बाइक स्किट होकर गिरा, बाइक पर सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत,एक घायल

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *