सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

14 अक्टूबर 2022, शुक्रवार, विश्व मानक दिवस, डाक सप्ताह जारी, विधिक साक्षरता सप्ताह जारी, रोहिणी व्रत, सूर्योदयः प्रातः 06:15:00, सूर्यास्तः सायं 05:45:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, कार्तिक माह, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि 04:20:00 बजे तक तदोपरान्त षष्ठी तिथि, पंचमी तिथि के स्वामी नागदेवता हैं तथा षष्ठी तिथि के स्वामी कार्तिकेय जी हैं। रोहिणी नक्षत्र 09:22:00 बजे तक तदोपरान्त मृगशिरा नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव जी हैं तथा मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मृगशिरा देव जी हैं। व्यतिपात योग 13:56:00 बजे तक तदोपरान्त वरियन योग, शुभ गुलिक काल 07:43:00 से 09:13:00 बजे तक, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। आज का राहु काल 10:40:00 से 12:07:00 बजे तक,यह तिथि समस्त शुभ कार्यो के लिए शुभ है।


आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1643 : दिल्ली के मुगल बादशाह बहादुरशाह प्रथम का जन्म।
1978 : आर और बी संगीत गायक अशर का जन्म।
1981 : भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान राजनीतिज्ञ गौतम गंभीर का जन्म।


आज इनकी है पुण्य तिथि
1240 : भारत की प्रथम महिला शासिका रजिया सुल्तान का निधन।
1980 : भारत के क्रिकेटर शुत बनर्जी का निधन। उन्होंने पांचटेस्ट क्रिकेट मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया था।
1998 : भारत के राजनीतिज्ञ दसरथ देब का निधन।


आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े काम पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। धन लाभ की भी संभावनाएं बनी रहेंगी। लेक़िन आज आपको कामकाज को लेकर व्यवस्थित व अनुशासित रहना चाहिए। डेली रूटीन से बाहर वाले कामों में समय न लगायें। हालाँकि आज भी आपको आपकी प्रतिभा के कारण विशेष लाभ व प्रसिद्धि मिलने की संभावना बन रही है। यदि आप संगीत, कला व मौखिक प्रस्तुतिकरण आदि कार्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धिकारक रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उफ ये गर्मी : गर्मियों के दौरान डाइट में जरूर शामिल करें लीची, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति मिलने की अच्छी संभावना बन रही है। आज आपके रुके हुए कार्य हल होंगे। कामकाज को लेकर आपके मस्तिष्क में कुछ नये व रचनात्मक विचार आ सकते हैं। कार्यस्थल में आपके कार्यों की प्रसंशा हो सकती है। आपको मान-प्रतिष्ठा मिल सकती है।यदि आप किसी कारणवश मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं, तो तनाव कम होगा। कुछ प्रसन्नतादायक सूचना भी आपको मिल सकती है। आप अपनी बातों अथवा विचारों को दूसरों तक पहुँचाने में कामयाब होंगे।
मिथुन राशि- आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। यद्यपि भागदौड़ अधिक हो सकती है। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की ज़रूरत है।धन अपव्यय भी संभव है।अतः धन प्रबंधन पर आज भी ध्यान देने की ज़रूरत है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नती व प्रगति की अच्छी संभावना बन रही है। किसी कार्य विशेष की सफलता से प्रसन्नता मिलने का योग बन रहा है। घर परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। रुके हुए धन की वापसी की अच्छी संभावना बन रही है। आपका कोई उद्देश्य हल हो सकता है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से सहयोग मिलना भी संभव है।

सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नती व प्रगति की काफ़ी अच्छी संभावना बन रही है। कामकाज़ संबंधी लम्बित कार्य हल होंगे। मनोनुकूल स्थानांतरण संभव है। यदि आज आप कहीं साक्षात्कार देने जाते हैं,या कोई प्रतियोगी परीक्षा देते हैं,तो परिणाम आशानुकूल होंगे।
कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन भी मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में वृद्धि की संभावनाएं बनी रहेंगी। लेक़िन आज आपको जोखिम वाले कार्यों से दूर रहने व पूरे समय कार्यस्थल में रहने की ज़रूरत है। यदि आप अधूरी शिक्षा को पूरी करने व किसी व्यावसायिक कोर्स करने के बारे में विचार बना रहे हैं, तो आज आप अन्तिम निर्णय ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सेना को कमज़ोर कर रही है अग्निवीर योजना : संदीप सांख्यान

तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे।लेक़िन जोखिम वाले कार्य आज भी हाथ में न लें। ख़ासकर जिनमें आर्थिक रिस्क हो। हालाँकि यदि आपका पैसा किसी विभाग में रुका हुआ है, या जानबूझकर किसी के द्वारा रोका गया है,तो पहल करें। परिणाम आपके अनुकूल हो सकते हैं। शोध संबंधी व अभिनय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।
वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। करियर में आज भी आपके लिए अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। रोज़गार परक योजनायें हल होंगी। यदि आप सौन्दर्य प्रसाधन,वस्त्राभूषण व कॉस्मेटिक आदि व्यापार से जुड़े व्यक्ति हैं, तो दिन उप्लब्धिकारक रहने वाला है। आप रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपके लिए किसी परिचित महिला के माध्यम से आपकी पसन्द का रिश्ता आ सकता है।


धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोष जनक ढंग से व्यतीत होंगे। यदि आप नौकरी,व्यवसाय संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आशानुकल परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। यदि आप यूनियन लीडर,कॉन्ट्रैक्टर व सप्लायी आदि व्यापार से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  घाटकोपर होर्डिंग ढहने का मामला : कंपनी के मालिक पर गैर इरादातन हत्या का मामला दर्ज, रेप और पेड़ों के अवैध कटान जैसे 23 ममले पहले ही दर्ज हैं भावेश पर, अब है फरार

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि भागदौड़ अधिक रह सकती है। फिर भी आप अपनी बुद्धि कौशल से कामकाज में कुछ नई संभावनाएं तलाश सकते हैं। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। लव रिलेशन में मनमुटाव दूर होंगे। आज आप घूमने-फ़िरने में भी दिलचस्पी ले सकते हैं।पैसों के लेनदेन व धन प्रबंधन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य रूप से शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्ववत चलते रहेंगे प्रोपर्टी व वाहन की खरीदारी संभव है। स्वरोज़गार की दिशा में किये जाने वाले प्रयास हल होंगे।परिजनों से मतभेद दूर होंगे। घर में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। मांगलिक उत्सव आज भी संभव है। घर के साजो सामान की भी आप ख़रीददारी कर सकते हैं।


मीन राशि- आज का दिन भी आपके लिए उन्नतिकरक रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आज भी अपेक्षित प्रगति होगी। यदि आप करियर संबंधी किसी प्रोजेक्ट पर प्रेजेंटेशन देने जा रहे हैं, तो आपको क़ामयाबी हासिल होगी।आज आप किसी लाभ प्रद भ्रमण पर जा सकते हैं। यदि आप रचनात्मक व सृजनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धिकारक रहने वाला है। छोटे भाई-बहिन की उन्नति से ख़ुशी मिलने का योग बन रहा है। सहकर्मियों अथवा अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *