सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानों अपना आज का राशिफल

26 अक्टूबर 2022, बुधवार, गोवर्धन पूजा, दोपहर पौने तीन बजे के बाद भैया दूज, सूर्योदय 6ः32 एएम, सूर्यास्त 5: 37 पीएम


विक्रम संवत: 2079, शक सम्वत: 1944, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 2:42 पीएम तक, तदुपरांत द्वितीया, नक्षत्र स्वाति 02: 17 पीएम तक तदुपरांत विशाखा नक्षत्र, प्रीति योग 12ः31 पीएम तक तदुपरांत आयुष्मान योग,
अमृत काल: 03:50 एएम से 05:21 एएम तक ब्रह्म मुहूर्त: 04:56 एएम से 05:44 एएम तक, राहू 12:04 पीएम से
आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
1890: पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्‍म।
1775: भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट बहादुरशाह ज़फ़र का जन्म।
1886: उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता गोदावरीश मिश्र का जन्म।
1924: भारत में नवगीत विधा के कवियों में से एक ठाकुर प्रसाद सिंह का जन्म।
1971: भारतीय साहित्यकार, उपन्यासकार एवं सम्पादिका प्रीति सिंह का जन्म।

आज इनकी है पुण्य तिथि

1947: बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर और मंचूरिया लॉर्ड लिटन द्वितीय का निधन।
1955: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डीवी पलुस्कर का निधन।
1956: प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र बलराज भल्ला का निधन।
1961: भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का निधन ।
2000: प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक मन्मथनाथ गुप्त का निधन
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि.आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ यथावत चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैंए तो उसका समाधान संभव है। उपयोगी संसाधनों की खरीदारी का योग बन रहा है। यदि आप किसी नवीन कार्य योजना पर काम करना चाहते हैं, तो आज उम्मीद के अनुसार प्रगति होगी। हालाँकि क्रोध की अधिकता व निर्णय लेने में जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति रह सकती है। पैसों के लेनदेन में भी सावधानी की ज़रूरत है। दाम्पत्यजीवन में कटुता बढ़ सकती है। अतःविवाद की स्थिति में संयम से काम लेना होगा।

वृष राशि.आज का दिन भी आपके लिए सामान्य अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति प्राप्त होगी।पैसों संबंधी योजनायें सफल होंगी। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैंए तो आज उसमें उम्मीद के अनुसार प्रगति होगी। लाभप्रद यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आपकी रुचि मनोरंजनक विषय वस्तुओं व रोमांस की ओर रह सकती है। परीजनों से ख़ुशी मिलेगी। रोज़गार संबंधी योजनाओं में सफलता मिलेगी। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसका समाधन संभव है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है।
मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े उलझे हुए कार्य सुलझने शुरू होंगे। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। हालाँकि मानसिक तौर पर अस्थिरता व क्रोध की अधिकता रह सकती है। जोखिम वाले कार्यों से भी दूर रहना चाहिए। यद्यपि दाम्पत्य जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी। कर्क राशि. आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ यथावत चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं भी आपके लिए बन सकती है।।यद्यपि आज आपको नियमित कार्यों में ही ध्यान देना चाहिए। आत्मविश्वास में कमी व मानसिक अस्थिरता रह सकती है। व्यर्थ के भ्रमण व व्यर्थ के कार्यों से जुड़ने का भी योग बन सकता है। दिन को अनुकूल बनाने के लिए ॐ सों चन्द्रमसे नमः मंत्र का 108 बार जप करें ।

सिंह राशि.आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कामकाज़ यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज़ को लेकर भागदौड़ अधिक रह सवकती है। ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। लेक़िन भ्रमण से आज आपको यथा संभव परहेज़ करना चाहिए। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। किसी कार्य विशेष को लेकर निर्णय लेने में भी जल्दबाज़ी हो सकती है।यद्यपि विदेश संबंधी कार्य प्रगति में रहने वाले हैं। उपायय आदित्य ह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें। कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ यथावत चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती है। लेक़िन पैसों के लेनदेन में बहुत सावधनी की ज़रूरत है। धार्मिक कर्यों में धन ख़र्च संभव है। वाणी व क्रोध पर आज आपको नियंत्रण रखना होगा। यदि आप पहले से नेत्र संबंधी विकार से जूझ रहे हैंए तो आजकल अधिक सावधनी बरतने की ज़रूरत है।

तुला राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। करियर में आज आपको उन्नति व प्रगति के अवसर हासिल हो सकते हैं। करियर संबंधी योजनायें भी सफल होंगी।हालाँकि मान.सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। आपके स्वभाव में भी थोड़ा उग्रता रह सकती है। कार्य संबंधी कोई निर्णय लेना होएतो सोच.विचार के बाद ही फैसला लें।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : लक्कड़ बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर से दान पात्र तोड़ने वाले निकले चंबा निवासी दो सगे भाई, चुराई गई नकदी के साथ चंबा से गिरफ्तार

वृश्चिक राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ यथावत चलते रहेंगे। करियर में उन्नति व प्रगति अवसर हासिल हो सकते हैं। ज़रूरी व प्रस्तावित कार्यों में प्रगति मिलेगी। मित्र पक्ष व परिजनों से सहयोग मिलेगा। लेक़िन अनावश्यक धन ख़र्च संभव है। यदि आप स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैंए तो आपको अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है। थोड़ी बहुत मानसिक तनाव भी संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : चलती ट्रेन के गेट पर मोबाइल छीना, लूट का शिकार युवक की गिरकर मौत

धनु राशि.आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती है। हालाँकि थोड़ी.बहुत उलझनों से भी सामना संभव है। नई व्यावसायिक गतिविधि से जुड़ने के योग बन सकते हैं। शुभ कार्यों में धन ख़र्च की संभावना बन रही है। आज आपको सहकर्मियों से व अधिकारी वर्ग के साथ विशेष रूप से तालमेल बिठाने की आवश्यकता मानसिक अस्थिरता व क्रोध की अधिकता रहने की भी संभावना बन रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज: स्वीप टीम ने खाहली मतदान केन्द्र में जगाई मतदान की अलख

मकर राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे।कामकाज़ को लेकर भागदौड़ तो अधिक रह सकती हैए लेक़िन अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं भी आपके लिए बन सकती है। लेकिन यदि आप नौकरी वर्ग से आते हैंए तो आज अधिकारियों के साथ उचित संवाद व तालमेल बिठाने का प्रयास करें। कुल मिलाकर कार्यस्थल में शान्ति व संयम के साथ दिन व्यतीत करने की ज़रूरत है।
कुम्भ राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव है। लम्बी दूरी की यात्रा संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। धार्मिक गतिविधियों में आप समय दे सकते हैं। बहुत समय से रुके हुए कार्य बनने शुरू हो सकते हैं। यद्यपि थोड़ी.बहुत अनावश्यक भागदौड़ भी संभव है।
मीन राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ यथावत चलते रहेंगे। करियर संबंधी योजनाओं में प्रगति संभव है। आपके प्रस्तावित कार्य पूरे होंगे। लेक़िन आज आपको आर्थिक लेनदेन में सावधनी बरतने व जोख़िम वाले कार्यों में भाग्य आजमाने से बचना चाहिए। कागज़ी कार्यवाही में भी आपको विशेष सतर्कता बरतने की ज़रूरत रह सकती है। सन्तान की शिक्षा आदि के बारे में कोई निर्णय लेना आवश्यक हो तो बहुत सोच.विचार के बाद लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *