सुप्रभात…आज का पंचांग, अमिताभ बच्चन का जन्मदिन, आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

View Preview

11 अक्टूबर 2022, मंगलवार, लोक नायक जयंती, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस, राष्ट्रीय विधिक साक्षरता सप्ताह जारी, सूर्योदयः प्रातः 06:13:00, सूर्यास्तः सायं 05:47:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, बसंत ऋतु, कार्तिक माह कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि 25:30:43 तक तदोपरान्त तृतीया तिथि, द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म देव हैं तथा तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं। अश्विनि नक्षत्र 16:17:00 तक तदोपरान्त भरणी नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु देव हैं। तथा भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव है। सिद्धि 20:23:12 तक तदोपरान्त वज्र, शुभ गुलिक काल 12:07:00 से 01:34:00 बजे तक, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए,आज का राहुकाल 03:02:00 से 04:29:00 बजे तक, यह तिथि राज संबंधी कार्य एवं भूषणादि के लिए शुभ है।


आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म

1902 – लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का जन्म हुआ था।
1942 – सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ था।


आज इनकी है पुण्यतिथि
1889 – अंग्रेज़ भौतिक वैज्ञानिक जिनके नाम पर ऊर्जा का मात्रक का नामकरण जूल किया गया जेम्स प्रेसकॉट जूल का निधन हुआ था।
1896 – महान संगीतज्ञ ऐंटन ब्रॉटनर का निधन हुआ था।
1963 – प्रसिद्ध उपन्यासकार, प्रसिद्ध उपन्यास लिज़ौंपो तेख़िबला ज़ाँकोक्तो (ज़ॉमॉख़ीज़ युज़ेनक्लिमो कॉकतो) का निधन हुआ था।
2002 – खूबसूरत और गोलमाल सहित 120 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री दीना पाठक का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कामकाज यथावत प्रगति की ओर अग्रसर रहेंगे। करियर में कुछ अच्छे प्रस्ताव भी आपको मिलने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलने की संभावना बन रही है। आप स्वयं भी शारीरिक तौर काफ़ी क्रियाशील व बौद्धिक तौर पर रचनात्मक व सृजनात्मक रहने वाले हैं। जमीन,वाहन संबंधी योजनायें सफल होंगी। लेक़िन दूसरों के प्रभाव आकर बिना सोच-विचार के कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।

वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ा बहुत भागदौड़ भी संभव है।आपको वेबजह और बिना पूर्व नियोजित भ्रमण से भी परहेज़ करना होगा। लेक़िन यदि आप देश से बाहर जाने के लिए प्रयासरत हैं,या दूरस्थ स्थलों से व्यपारिक गतिविधियों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको आशानुकल परिणाम मिलने वाले हैं। निजि परिजनों तथा सहकर्मियों से सकारात्मक संवाद क़ायम रखें।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : जलजीवन मिशन के तहत हिमाचल में आठ लाख परिवार लाभान्वित — रणधीर शर्मा


मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। आय के साधनों में सुधार होगा। यदि आप किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं। परिचितों से सहयोग मिलेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने का योग भी बन रहा है। यद्यपि क्रोध व जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति पर आपको नियंत्रण रखना होगा। विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के माध्यम से रिश्ता बन सकता है।


कर्क राशि- आज का दिन आपके काफी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छी व उन्नतिकारक संभावनायें भी आपके लिए बन सकती है। कामकाज संबंधी लम्बित रुकावटें दूर होंगी। आपके ज़रूरी कार्य हल होंगे। लेक़िन कार्य स्थल अथवा घर के आसपास विवाद की स्थिति पैदा होने पर संयम से काम लें। भूमि-वाहन के संदर्भ में किसी भी प्रकार की जल्दबाज़ी ना करें। भावनाओं पर भी नियंत्रण रखने की ज़रूरत है।

सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।करियर से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति व उन्नति संभव है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकते हैं। प्रोपर्टी व वाहन खरीदने का योग बन रहा है। या आप खरीदने का विचार बना सकते हैं। विदेश संबंधी योजनायें सफल होंगी। यदि आप पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, तो आज उनके स्वास्थ्य में सुधार सम्भव हैं।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। मानसिक अस्थितरता रहने की भी संभावना है। हालाँकि आज आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप पैतृक संपत्ति को लेकर किसी प्रकार के विवाद से जूझ रहे हैं, तो आज सुलह की कोशिश करें। एडवेंचर आदि कार्यों से जुड़े लोगों के लिए उप्लब्धिकारक रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  वाह जी …एटीएम से चोरी कर पैसे गरीबों में बांटा, रॉबिनहुड बना सेना का पूर्व जवान, चुनाव लड़ने की थी तैयारी

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं,लेक़िन जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचना होगा। जीवन साथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। अतः मतभेद की स्थिति पैदा होने पर संयम से काम लें। साथ ही निजि परिजनों,सहयोगियों व साझेदारों के साथ उचित व्यवहार व संवाद क़ायम रखें। दिन की अनुकूलता के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।


वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आज आप शारीरिक तौर पर सक्रिय व ऊर्जावान रहने वाले हैं। यदि आप क्रिएटिव कर्यों व एडवेंचर आदि कार्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रह सकता है। ज़रूरी व प्रस्तावित कार्यों में प्रगति होगी। पैसों की कमी व किसी अन्य समस्या से आप जूझ रहे हैं, तो आज आपको काफ़ी हद तक राहत मिल सकती है। धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ा संघर्ष की स्थिति भी बन सकती है। यद्यपि लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। वैचारिक तौर पर आप सकारात्मक रहने वाले हैं। फिर भी पैसों के लेनदेन में सावधनी बरतने की ज़रूरत रह सकती है। निर्णय लेने में भी जल्दबाज़ी व जोखिम उठाने की प्रवृत्ति रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छा कदम : यूपी, उत्तराखंड में लॉकडाउन उल्लघंन करने के केस वापस

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को उन्नति कारक अवसर हासिल हो सकते हैं, लेक़िन जोखिम वाले कार्यों में भाग्य आज़माने का प्रयास न करें। यदि आप ज़मीन ख़रीदने के लिए प्रयासरत हैं,तो आज बहुत सारी संभावनाएं बन सकती हैं,लेक़िन संबंधित प्रोपर्टी के कागज़ातों की जांच पड़ताल ठीक प्रकार से अवश्य करें।


कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति होगी। यदि आप रोज़गार परक किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आपको अपेक्षित परिणाम मिल सकते हैं। आज आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहेगा व परिश्रम में भी कोई कमी नही रहेगी। अर्थपरक छोटी यात्रा का योग भी बन रहा है। यदि आप सेना, रक्षाविभाग,वन विभाग आदि विभागों में रोज़गार की तलाश में हैं, तो आज आपके लिए अच्छी संभावना बन सकती है।


मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आज भी उन्नती और प्रगति के अवसर हासिल होंगे। आर्थिक उन्नति भी संभव है। बचत पूँजी का लाभ आपको मिल सकता है। शासन स्तर पर रुके हुए काम हल हो सकते हैं। शिक्षा व विदेश संबंधी योजनायें हल होंगी। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्यों में प्रगति होगी। लेक़िन मन की अस्थिरता व नेत्र विकार रहने की संभावना बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *