सुप्रभात…आज का पंचांग, जानें क्या है शिव और शंकर में अंतर, आज का इतिहास और आचार्य पंकंज पैन्यूली से जानेंं अपना आज का राशिफल

15 मई 2022, रविवार, आज विश्व परिवार दिवस है, सूर्योदयः- प्रातः 05:23:00, सूर्यास्तः- सायं 06:37:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, वैशाख माह, शुक्ल पक्ष,
चतुर्दशी तिथि 12:46:24 तक तदोपरान्त पूर्णिमा तिथि, चतुर्दशी तिथि के स्वामी शिव जी हैं तथा पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैं। स्वाति नक्षत्र 16:18:15 तक तदोपरान्त विशाखा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं तथा विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु देव हैं। व्यतिपात योग 09:48:31 तक तदोपरान्त परिघा योग, शुभ गुलिक काल 03:41:00 से 05:22:00 तक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें। आज का राहु काल 05:22:00 से 07:04:00 तक, इस तिथि में तिल का तेल नही खाना चाहिए इस तिथि में मांगलिक कार्य करने के लिए वर्जित है।
आज इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
वर्ष 1817 में प्रख्यात विद्वान् और धार्मिक नेता देवेन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म हुआ था, आज के ही दिन वर्ष 1907 में महान् क्रांतिकारी शहीद क्रान्तिकारी सुखदेव का जन्म हुआ था। इसी दिन 1923 में भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्म हुआ था। जबकि 1926 में इस दिन भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक महेन्द्रनाथ मुल्ला का जन्म हुआ था। इसी वर्ष 1933 में भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन का जन्म हुआ था। वर्ष 1965 में बालीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का जन्म हुआ था और 1991 मेंं फ़्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती एडिथ क्रेसन का जन्म हुआ था।


आज हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
वर्ष 1958 में प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का निधन हुआ था। वर्ष 1993 में भारत के ‘प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़’ के.एम. करिअप्पा का निधन हुआ था वर्ष 2010 में इसी दिन राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का निधन हुआ था।
भगवान शिव और श्ंकर में क्या अंतर हैं

आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज आपको किसी व्यक्ति या वस्तु विशेष से सुख की अनुभूति प्राप्त हो सकती है।यदि आप सार्वजनिक क्षेत्र में काम करते हैं,तो आज आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। आप स्थाई संपत्ति में भी निवेश कर सकते हैं। यदि आप नौकरी पेशे से जुड़े व्यक्ति हैं, और घर से दूर रहते हैं,तो आज आप अपने ग्रह नगर के समीपस्थ आ सकते हैं।
वृष राशि-आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित हैं, तो आज उसमें कुछ सुधार की संभावना बन सकती है।आज आप भुजाओं और कंधे के दर्द से पीड़ित रह सकते हैं। किसी प्रतिद्वन्दी/शत्रु से भी आप आज परेशान रह सकते हैं।

मिथुन राशि-आज आप का मन काफी प्रसन्न रहेगा। आज आप अपनी पसंदीदा खरीददारी भी कर सकते हैं। यदि आप महिला हैं,तो आज आपको कोई सुन्दर उपहार भी मिल सकता है। जो लोग वस्त्रों और खिलौने आदि के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छा मुनाफ़ा होगा।

कर्क राशि-आज आप जमीन आदि स्थाई संपत्ति ख़रीदने के बारे में गम्भीरता से विचार आ सकते हैं। किसी निजि परिजन के माध्यम से आपका कोई काम भी सुधर सकता है। यदि आप राजनीति से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको संघठन या सरकार में कोई महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ पुलिस ने झिड़ीवाला में एक युवक से पकड़ी 1320 नशीली गोलियां, युवक को किया गिरफ्तार मामला दर्ज

सिंह राशि-यदि आप सामाजिक गतिविधि में रुचि रखने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आप किसी स्थापित सामजिक संस्था से जुड़ सकते हैं। आप पुलिस विभाग में सेवारत हैं, तो आज आप जेल व्यवस्था से संबंधित कोई जिम्मेदारी ले सकते हैं। अन्य कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहेग। स्वास्थ के दृष्टिकोण से यदि आप नेत्र और रक्त विकार से पीड़ित हैं,तो आज आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
कन्या राशि-आज आप परिवारीजनों के साथ किसी पर्यटल स्थल पर जाने का मन बना सकते हैं। आप ने पूर्व में जो धन निवेश किया था। आज उसका अच्छा मुनाफा आपको मिल सकता है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चला आ रहा है, तो उसमें आज सुलह होने की पूर्ण संभावना हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग:सेंट लुक्स स्कूल के छात्र ने लैब में पीया कैमिकल, हालत बिगड़ी, पीजीआई रेफर

तुला राशि-आज आपका मनोबल काफी अच्छा रहेगा। यदि आपके कार्य क्षेत्र(नौकरी या व्यवसाय)में किसी प्रकार की कोई समस्या है,तो आज उसका पूर्ण समाधान होने वाला है। यदि आप नौकरी ढूंढ़ रहे हैं,तो आज आपको नौकरी मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि-आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान बने रहेंगे। आपके अधूरे काम भी पूरे होंगे और जिस काम की आज आप शुरुआत करेंगे वो भी समयसीमा के अन्दर पूरे होंगे। यदि आप न्याय व्यवस्था से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको प्रसिद्धि और पैसा दोनों प्राप्त होने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  29अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

धनु राशि-आज आपका पूर्व परिचित किसी महिला मित्र के साथ,प्रेम संबंध स्थापित होने की संभावना है। यदि आप व्यापारी हैं,तो आज आप व्यापार विस्तार के लिए धन निवेश कर सकते हैं। आज आपको घर के किसी बड़े सदस्य से सहायता मिलने की संभावना बन रही है।
मकर राशि-यदि आप नया व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। यदि आप किसी कानूनी प्रक्रिया से जूझ रहे हैं,तो उसमें आज आपको विजय मिलने वाली है। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
कुम्भ राशि-आज आपको बड़ो से आशीर्वाद लेने की और छोटों के प्रति सहानभूति रखने की जरूरत है। ऐसा करने से आपके काम सुधरेंगे। यदि आप नौकरी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपका दिन सुखपूर्ण व्यतीत होगा।

मीन राशि-आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। साथ ही आपका ऐसा कोई कार्य जिसकी बनने की आप उम्मीद छोड़ चुके हैं,आज उस काम के सुधरने की भी संभावना बन रही है। आज आप किसी गोपनीय (liv in relation) जैसे रिश्ते से भी जुड़ सकते हैं।

आप का दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *