सुप्रभात…आज का पंचांग, आज के दिन हुई थी संपूर्ण क्रांति, वीडियो—सत्संग का फल, आज की परीक्षाएं और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना राशिफल

आज का पंचांग
5 जून 2022, रविवार, विश्व पर्यावरण दिवस, समग्र क्रान्ति दिवस, सूर्योदयः- प्रातः 05:15:00, सूर्यास्तः- सायं 06:45:00
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः- 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 30:40:17 तक तदोपरान्त सप्तमी तिथि,तिथि स्वामीः षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं तथा सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्यदेव हैं। अश्लेषा 24:25:00 तक तदोपरान्त मघा नक्षत्र,अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं तदोपरान्त मघा नक्षत्र के स्वामी केतु देव जी है। व्याघात योग 28:48:00 तक तदोपरान्त हर्षण योग, गुलिक कालः शुभ गुलिक काल 03:47:00 से 05:32:00 तक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें। आज का राहु काल 05:32:00 P.Mसे 07:16:00 P.M तक, यह तिथि मंगल कार्य, संग्राम, शिल्प, वास्तु, भूषण के लिए शुभ है।
जानिए सत्संग करने वाले को क्यश फल मिलता है

आज जन्मे प्रसिद्ध लोग
1879 – भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता एन. एम. जोशी का जन्म हुआ था।
1901 – गोविंद शंकर कुरुप (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार) का जन्म हुआ था।
1972 – उत्तर प्रदेश राज्य के 22वें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखण्ड में हुआ था।

आज इनकी है पुण्यतिथि
1942 – प्रतिभाशाली ग़ज़ल और गीत गायक मास्टर मदन का निधन हुआ था।
विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
समग्र क्रांति दिवस
सम्पूर्ण क्रान्ति जयप्रकाश नारायण का विचार व नारा था जिसका आह्वान उन्होने इंदिरा गांधी की सत्ता को उखाड़ फेकने के लिये किया था। लोकनायक ने कहा कि सम्पूर्ण क्रांति में सात क्रांतियाँ शामिल है – राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, शैक्षणिक व आध्यात्मिक क्रांति। इन सातों क्रांतियों को मिलाकर सम्पूर्ण क्रान्ति होती है।
पांच जून, 1974 की विशाल सभा में जे. पी. ने पहली बार ‘सम्पूर्ण क्रान्ति’ के दो शब्दों का उच्चारण किया। क्रान्ति शब्द नया नहीं था, लेकिन ‘सम्पूर्ण क्रान्ति’ नया था। गांधी परम्परा में ‘समग्र क्रान्ति’ का प्रयोग होता था। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का आहवान किया था। मैदान में उपस्थित लाखों लोगों ने जात-पात, तिलक, दहेज और भेद-भाव छोड़ने का संकल्प लिया था। उसी मैदान में हजारों-हजार ने अपने जनेऊ तोड़ दिये थे। सम्पूर्ण क्रांति की तपिश इतनी भयानक थी कि केन्द्र में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ गया था। जय प्रकाश नारायण जिनकी हुंकार पर नौजवानों का जत्था सड़कों पर निकल पड़ता था। बिहार से उठी सम्पूर्ण क्रांति की चिंगारी देश के कोने-कोने में आग बनकर भड़क उठी थी। जेपी के नाम से मशहूर जयप्रकाश नारायण घर-घर में क्रांति का पर्याय बन चुके थे। लालू यादव, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान और सुशील कुमार मोदी, आज के सारे नेता उसी छात्र युवा संघर्ष वाहिनी का हिस्सा थे।
आज होने वाली परीक्षा
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन आज दो पालियों में होगा। पहली पारी में सुबह 9:20 पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसी तरह से दूसरी पारी में 2:20 पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। यूपीएससी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह फ्रिस्किंग के लिए समय रहते परीक्षा स्थल पर पहुंचे। यह भी ध्यान रखें कि उन्हें उनके ही प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा केंद्र के अलावा किसी अन्य परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों के पास मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, पेनड्राइव, स्मार्ट वॉच, कैमरा अथवा ब्लूटूथ आदि नहीं होने चाहिए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के साथ भारतीय वन सेवा परीक्षा 2022 भी होगी। भारतीय वन सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होगा। यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रीलिम्स एग्जाम कॉ़मन होगा। सिविल सेवा परीक्षा 2022 ( UPSC Civil Services Exam 2022 ) के जरिए कुल 1011 पदों पर भर्ती होगी।

आज का राशिफल
मेष राशि- आज के दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको स्थाई संपत्ति और वाहन का सुख मिल सकता है। आप घर के नवीनीकरण के बारे में योजना बना सकते हैं। आप नौकरी व्यवसाय से संतुष्ट रहेंगे। आपको कुछ नया करने या सीखने का अवसर मिल सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि- आज आपकी सोच काफी सकारात्मक रह सकती है।अतः आज आपको भविष्य संबंधी किसी दूरगामी योजना पर विचार करना चाहिए। आज आप नया व्यवसाय स्थापित करने में भी सफल हो सकते हैं।किसी छोटी और लाभदायक यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। आज आपको नौकरी या व्यवसाय में कोई विशेष उपलब्धि भी प्राप्त हो सकती है। छोटे भाई बहिन की तरफ से खुशी मिलने और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग मिलने का भी योग बन रहा है।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए काम-काज के हिसाब से बहुत अच्छा है। आज आपको आपकी कार्यकुशलता के लिए सराहना मिल सकती है,आपके माता-पिता या किसी पूर्वज के द्वारा किये गये उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के कारण भी आपको प्रतिष्ठा मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आप चिन्तित रह सकते हैं।
कर्क राशि-आज आपके प्रास्तावित सभी कार्य पूर्ण होंगे।नौकरी व्यवसाय में उन्नती और तरक़्क़ी मिलने की संभावना बनेगी। आपको सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिल सकती है। जो लोग रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि-आज आपको नियमित काम में अधिक ध्यान देना होगा। अन्यथा आप संबंधित काम में कुछ गलती कर सकते हैं। स्वभाव में अधिक उग्रता और किसी विषय वस्तु संबंधी निर्णय लेने में जल्दबाज़ी भी रह सकती है। यदि आप पहले से रक्तचाप आदि से पीड़ित हैं, तो आज रक्तचाप को नियंत्रण में रखने की खास जरूरत है। किसी स्वजन के कारण भी आप चिंता में रह सकते हैं।
कन्या राशि-आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकता है। यदि आप नौकरी करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। आज आप आय के नये साधन भी तैयार कर सकते हैं। यदि आप वेरोजगार हैं तो आज सकारात्मक पहल करें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। यदि आप राजकीय सेवा से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है, किसी अधिकारी का आपके कार्य स्थल में औचक निरीक्षण हो सकता है। बाकी आपके दैनिक सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
वृश्चिक राशि-आज भाग्य का साथ होने के कारण आप सभी परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना सकते हैं। आप किसी नये कार्य को करना चाहते हैं, तो अवश्य शुरू करें,परिणाम आपके पक्ष में ही आयेंगे।।
धनु राशि-आज आपको संयम से काम लेना होगा, अन्यथा बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से भी आपको गुजरना पड़ सकता है। कोई मनगढ़ंत आरोप-प्रत्यारोप भी आपके ऊपर लगा सकता है।अतः आपका दिन आपको शान्ति और संयम के साथ बिताना होगा।
मकर राशि-आज आपके परिवार में खुसी का माहौल बना रहेगा। आपका कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है। यदि आप व्यवसाय संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको काफी सकारात्मक परिणाम दिखाई दे सकते हैं।जीवन साथी से कोई उपहार भी आपको मिल सकता है।
कुम्भ राशि-यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफलता के लिए चिन्तित हैं,तो आज आपको उसमें काफी राहत मिलने वाली है। ख़ासकर रोज़गार संबंधी कार्य से आप जूझ रहे हैं, तो आज आपको सफलता दिखाई दे सकती है। इसी प्रकार यदि आप किसी रोग ,बीमारी से पीड़ित हैं, तो आज आपको स्वास्थय लाभ का शुभ संकेत मिल सकता है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आपके सभी काम यथावत और अपेक्षा के अनुसार पूर्ण होंगे। लेकिन आपको ध्यान काम की ही तरफ केन्द्रित रखना होगा,अन्यथा आपका आकर्षण विपरीत लिंगी की ओर अधिक रह सकता है। आज आपका किसी के साथ प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। लेकिन ये प्रेम प्रसंग बेमेल होगा। और अधिक दिन नही चलेगा।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ब्रेकिंग: जंगल में मिला लगभग 20 दिन पुराना सड़ा-गला अज्ञात शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *