#हल्द्वानी…हादसा : ओखलकांडा में मैक्स खाई में गिरी, पदमपुर निवासी युवक की मौत, दूसरा घायल

हल्द्वानी। बुधवार की देर शाम ओखलकांडा क्षेत्र में हादसा हो गया। एक अनियंत्रित मैक्स वाहन के खाई में पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक ओखलकांडा के पदमपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। एक घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी रिफर कर दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार मीडार से पतलोट की ओर जा रहा एक मैक्स वाहन बुधवार की शाम को अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ओखकांडा के पदमपुर गांव निवासी शिव ओम सिंह मेहरा पुत्र जमन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार भुवन चंद्र पनेरू पुत्र धन देव को गंभीर रूप से घायल अवस्था में खाई से बाहर निकाला गया। उसे प्र ाथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी भेज दिया गया है।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/FRtyqY0WRlHKZxyPPM4AkI

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : एलबीएस कालेज हल्दूचौड़ की छत पर चढ़े आंदोलनकारी छात्र, पेट्रोल की केन व माचिस साथ ले गए, आत्मदाह की दी धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *