हे राम… आठवीं के छात्र के साथ डंडे से यौन शोषण, आंतें हुईं डैमेज; सर्जरी के बाद सुनाई हैवानियत की कहानी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र को करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उसकी एक सर्जरी हुई। डॉक्टरों का कहना है कि पूरी तरह से ठीक होने के लिए तीन महीने बाद एक और सर्जरी की जरूरत पड़ेगी। दरअसल, आठवीं में पढ़ने वाले बच्चे की आंतें डैमेज हो गई थीं। उसी के क्लास में पढ़ने वाले कुछ लड़कों ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। कई दिनों तक छात्र किसी से कुछ बता नहीं सका। लेकिन जब पूरी सच्चाई सामने आई तब सबके होश उड़ गए।

अस्पताल से निकलने के बाद अब छात्र वापस घर आया है। छात्र की मां ने बताया कि उनके बेटे ने पेट दर्द की शिकायत की थी। इसपर वह उसे अस्पताल लेकर गईं। वहां उन्हें पता चला कि उसकी आंतें डैमेज हो गईं हैं। इसके अलावा शरीर के अंदर कई और अंगों को भी नुकसान पहुंचा था। डॉक्टरों ने सर्जरी करने को कहा। सर्जरी के बाद बच्चे को जब होश आया तब उसने हैवानियत की पूरी कहानी सुनाई।

आठवीं में पढ़ने वाले छात्र ने बताया कि 18 मार्च को उसके क्लास के ही कुछ लड़कों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था। उन लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। छात्र की मां ने बताया कि क्लास के बच्चों ने मेरे बेटे को बुरी तरह से पीटा। उन्होंने उसके कपड़े उतार दिए और डंडे से उसे मारा। इसके बाद वे उसके शरीर में डंडा घुसा दिए। डंडा आंतों तक पहुंच गया जिससे वह डैमेज हो गया।

छात्र की मां ने बताया कि उनका बेटा रात में डर कर उठ जाता है। वह बहुत डरा-सहमा है। वह इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं। शरीर के अंदर डंडा जाने से छात्र का आंत डैमेज हो गया, एक सर्जरी के बाद वह ठीक नहीं हो सका है। डॉक्टरों ने बताया कि एक और सर्जरी की जरूरत पड़ेगी। करीब एक महीने तक छात्र को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उसकी मां इंसाफ के लिए गुहार लगा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उफ ये गर्मी : गर्मियों के दौरान डाइट में जरूर शामिल करें लीची, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *