सेलीब्रेट…हल्द्वानी : शिव सेना के राज्य प्रमुख गौरव कुमार का ​जन्मदिवस मनाया

हल्द्वानी। शिव सैनिकों ने हल्द्वानी में शिव सेना के राज्य प्रमुख शिवसेना उत्तराखंड गौरव कुमार का 51 वां जन्मदिन धूमधाम से सेवा दिवस के रूप में मनाया।

शिव सैनिकों ने भगवान से प्रार्थना कर जनहित समाज राष्ट्रहित व गरीबो की सेवा करने का संकल्प लिया। सभी शिवसैनिकों ने श्री राम मंदिर में भगवान हनुमान के दरबार में पूजा-अर्चना कर राज्य प्रमुख गौरव के दीर्घायु की कामना की।

शिव सैनिकों ने मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर प्रदेश उपप्रमुख रूपेंद्र नागर ,कुमाऊं मंडल सचिव पदम पाल, जिला संगठन मंत्री अशोक सिंधी, सचिव सुशील गुप्ता, जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, दिनेश अग्रवाल, सुनील गुप्ता, पूरन सागर, सूरज लांबा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  दुखःद ........... दिल का दौरा पड़ने से पुलीस जवान की मौत अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *