राजनीति…#हल्द्वानी : थराली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस में टिकट के लिए रहेगी एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति

हल्द्वानी। थराली विधानसभा क्षेत्र के लिए इस बार कांग्रेस में टिकट के लिए एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति देखने को मिल सकती है।

इस बार फिलहाल तीन दावेदार अभी से चुनाव मैदान में कूद चुके हैं। उनकी तैयारी पूरी जोर शोर से चल रही है। यहां आरक्षित सीट होने से पूर्व विधायक डॉ. जीत राम, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रताप राम और महेश शंकर त्रिकोटी अभी जनता के बीच सक्रियता दिखा रहे हैं। प्रताप राम ने तो बकायदा मिशन 2022 नाम से पोस्टर पूरे विधानसभा क्षेत्र सितंबर माह में चस्पा कर दिए थे।

कांग्रेस आलाकमान टिकट किसको देगी, वो भविष्य के गर्भ में छुपा है। लेकिन, इन लोगों ने जनता के बीच अभी से दावेदारी कर दी है। उधर, भाजपा में वर्तमान विधायक मुन्नी देवी को पार्टी फिर दोबारा टिकट दे सकती है।

बागेश्वर भाजपा जिला प्रभारी और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बलबीर घुनियाल भी टिकट के दावेदार हैं। उन्होंने पिछले बार भी टिकट की दावदारी की थी। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने पार्टी से बगावत तक कर दी।

हाईकमान और प्रदेश के बड़े नेताओं के मानमनोबल के बाद उन्होंने टिकट की दावेदारी से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एल. बी. ए. चेयरमैन ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का किया दौरा

पूर्व विधायक मगन लाल शाह निधन के बाद भाजपा से विधानसभा उप चुनाव में गुड्डू लाल ने भी टिकट की दावेदारी की थी। लेकिन इस बार वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। माना जा रहा है कि थराली विधानसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी उन्हें विधायक का टिकट दे सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  डेढ़ लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ हवालबाग निवासी युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *