राजनीति…#हल्द्वानी : यशपाल आर्य और उनके पुत्र के कांग्रेस में शामिल होने पर उत्साह, कार्यकर्ताओं ने घर पर जाकर फूल मालाओं से लादा

हल्द्वानी। कांग्रेस पार्टी में वापस लौटे यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य को कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके आवास पर खूब बधाइयां दे रहे हैं।

आज उनके छड़ेल स्थित आवास पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश शर्मा के साथ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। साथ ही फूल-मालाओं से लादकर कांग्रेस में आने पर स्वागत किया। यशपाल आर्य करीब पांच साल पहले कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में अपने पुत्र संजीव आर्य के साथ शामिल हो गए थे। वहां वह कैबिनेट मंत्री ने थे।

उनके पास परिवहन सहित कई विभाग ने थे। लेकिन, अचानक उन्हें भाजपा रास नहीं आई। विगत दिनों वह कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए। उत्तराखंड में कमजोर होती कांग्रेस को वह ताकत देंगे। नैनीताल से सरिता आर्य के विरोध करने के बावजूद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बखूबी गले लगाया है। उनके कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ न्यूज : देवरामपुर प्राइमरी स्कूल में हल्दूचौड़ आन लाइन संस्था ने लगाया आभा व आधार कार्ड बनाने का शिविर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *