देहरादून… ब्रेकिंग: हरक धामी कैबिनेट से बर्खाश्त, छह साल तक भाजपा से भी बेदखल

देहरादून। कभी इधर कभी उधर की तर्ज पर अपने तेवरों से राजनीति को हिला कर रख देने वाले धामी कैबिनेट के कद्दावर मंत्री हरक सिंह रावत को उनकी चालाकी भारी पड़ गई। वे न तो कांग्रेस में गए और और न ही भाजपा के रह सके। ठीक पांच साल पहले कांग्रेस से बगावत करके भाजपा ज्वाइन करने वाले हरक सिंह रावत को भाजपा ने छह साल के भाजपा से बेदखल कर दिया है। उनका मंत्रीपद भी साथ ही चला गया। हरक पिछले कुछ महीनों से भाजपा हाईकमान की नाक में दम किए हुए थे। चूंकि वे भाजपा सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर थे तो कांग्रेस भी उनके स्वागत के लिए पल पावड़े बिछा कर तैयार बैठी थी।

नई दिल्ली…अल्मोड़ा बधाई : हमारे लक्ष्य सेन ने विश्व चैंपियन को हराकर जीता इंडिया ओपन सुपर 500 खिताब, युगल में भी भारतीय टीम स्वर्ण पदक लाई

लेकिन हरक कांग्रेस से भी बार बार नई शर्त रखते हुए कोई न केई ऐसा बयान जारी कर देते कि कांग्रेस के नेताओं को भी संभालन मुश्किल हो जाता , उधर भाजपा को भी दो चार नि बाद हरक निशाने पर ले लेते। आखिर उनके नखरों को सहने पर पूर्ण विराम लगाते हुए भाजपा हाईकमान ने उन्हें बर्खाश्त करने के निर्देश दे ही दिए।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते डॉ. हरक सिंह रावत को छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की संस्तुति राज्यपाल गुरमीत सिंह को भेज दी है।

उत्तराखंड…भूचाल : चमोली में भूकंप के झटके महसूस

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : दो बेटियों ने बुजुर्ग मां से की धोखाधड़ी

सनवाल जी से सीखें, कैसे बनते हैं उत्तरायणी पर घुघते और खजूरे

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग कुमाऊं : डोली में अस्पताल पहुंचाई जा रही महिला ने रास्ते में ही दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, एक मरा जन्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *