नमस्कार, जानिए आज का इतिहास, किन महान व चर्चित लोगों की जयंती व पुण्य तिथि हैं आज, युवा वर्ग व छात्रों के लिए संग्रहणाीय जानकारियां

ग्रेगेरियन कैलंडर के अनुसार वर्ष का 306वाँ दिन है। साल में अभी और 59 दिन बाकी है। आज से दीपावली पर्व श्रृंखला का पहला पर्व धनतेरस है। केरल का प्रसिद्ध त्योहार परुमला पेरुन्नाल भी आज ही है। इनके अलावा नवंबर माह के पहले मंगलवार को पड़ने वाला ऑल सोल्स डे भी आज ही है। यह ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है। मेलबर्न कप डे— आस्ट्रेलिया में सबसे बड़ा घुड़दौड़ प्रतियोगिता का दिन।

आज का इतिहास

अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंड़िया राबर्ट क्लाइव ने 1774 में इंग्लैंड में आत्महत्या की।
एटलस नाम का जहाज 1834 में भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच 1835 में फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।
अकबर खान ने 1841 में अफ़ग़ानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया,जिसमें उसे सफलता मिली।
फ्रेंकलिन पियर्स 1852 में अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
रूस द्वारा 1914 में तुर्की के विरुद्ध युद्ध घोषित।
बीबीसी ने 1936 में टेलीविजन सेवा शुरु की थी। यह विश्व की पहली नियमित हाई डिफनिशन सेवा थी। उस वक्त इसकी 200 लाइनें थी। 1964 में इसका नाम बीबीसी वन किया गया। जो आज भी जारी है।
हरक्युलिस नामक संसार का सबसे बड़ा और भारी हवाई जहाज, जिसके पंखों की लंबाई 390 फीट 11 इंच थी, उसने 1947 में अपनी एकमात्र उड़ान भरी। इसके चालक निर्माता और मालिक हाबर्ड ह्यूज थे।
मिस्र में 1951 में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब छह हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे।
अमेरिका में 1962 के बाद 1984 में पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फाँसी की सजा दी गयी।
बेरूत में कट्टरपंथियों के जरिए बंधक बनाए गए एक अमेरिकी नागरिक डेविड जैकोब्सन को 1986 में रिहा कराया गया।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 1999 में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा राकेट से हमला।
पश्चिम एशिया में 2000 में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।
अफ़ग़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का 2001 में अमेरिका का फैसला।
मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने 2002 में जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
चीन के हेनान में 2004 में हुए जातीय संघर्ष में 20 मरे।
ग़ुलाम नबी आज़ाद ने 2005 में जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ख़राब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी 2007 को यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
केन्द्र सरकार ने 2008 में सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।
2 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
सिखों के चौथे गुरु रामदास का जन्म 1534 में हुआ।
समाज सुधारक और होम्‍योपैथ को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्‍म 1833 में हुआ था.
शियाओं के निजारी इस्माईली मत के आध्यात्मिक नेता आगा ख़ाँ तृतीय का जन्म 1877 में हुआ।
असम के स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता बसंत कुमार दास का जन्म 1883 में हुआ।
प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का जन्म 1897 में हुआ।
प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता राम मोहन का जन्म 1929 में हुआ।
साहित्यकार ममता कालिया का जन्म 1940 में हुआ।
भारत के अदम्य निर्भीकता वाले पत्रकार, बुद्धिजीवी, प्रसिद्ध लेखक और राजनेता अरुण शौरी का जन्म 1941 में हुआ।
हिन्दी फ़िल्म संगीतकार अनु मलिक का जन्म 1960 में हुआ।
हिन्दी फ़िल्म अभिनेता शाहरुख़ ख़ान का जन्म 1965 में हुआ।
भारत के प्रसिद्ध पहलवान तथा कुश्ती के खिलाड़ी योगेश्वर दत्त का जन्म 1982 में हुआ।
2 नवंबर को हुए निधन
मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का 1885 में निधन।
जार्ज बर्नार्ड शा का 1950 में 97 वर्ष की आयु में देहावसान।
अमेरिकी गणितज्ञ श्रीराम शंकर अभयंकर का 2012 में निधन।

यह भी पढ़ें 👉  viral news: चलती बाइक पर गर्लफ्रेंड को अपनी गोद में बैठाकर सड़क पर निकला युवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *