✌️ब्रेकिंग न्यूज…#हिमाचल : मंडी उपचुनाव के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी बनीं रानी प्रतिभा सिंह, फतेहपुर विधानसभा से भवानी, अर्की से संजय अवस्थी और जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर को मिला टिकट

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न राज्यों में होने वाले उप चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। हिमाचल की मंडी लोकसभा सटी से पूर्व सांसद व दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस के महासचिव मुकुल वाश्निक के हस्ताक्षरों से युक्त पत्र में यह जानकारी दी गई है। रानी प्रतिभा सिंह को टिकट मिलने की जानकारी मिलते ही मंडी लोकसभा सीट के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।


इसके अलावा फतेहपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए भवानी सिंह पठानिया, अर्की से संजय अवस्थी और जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर को टिकट दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय का अंतर,आप भी तो नहीें कर रहे थे यह गलती?JOURNALISM MANTRA

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज : मांजू विद्यालय में रेडीनेस मेले का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *