सुप्रभात : पढ़िये आज का पंचांग, सुनिए पवनपुत्र और शनिदेव को प्रसन्न करने वाले भजन, आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए अपना आज का राशिफल

8 जनवरी 2022, शनिवार, वर्ष 2022 की पहली स्कंद षष्ठी कल यानी 7 जनवरी को मनाई जा रही है और यह आज यानी 8 जनवरी तक मनाई जा सकेगी। सूर्योदयः- प्रातः 06:45:00, सूर्यास्तः- सायं 05:15:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, आयनः दक्षिणायन, शिशिर ऋतु, पौष माह, शुक्ल पक्ष
पंचमी तिथि 11:11:00 तक तदोपरान्त षष्ठी तिथि, पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता हैं तथा षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं। शतभिषा नक्षत्र 11:06:00 तक तदोपरान्त पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं तथा पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु जी हैं। व्यतिपात योग 13:10:42 तक वरियन योग, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें। शुभ गुलिक काल 08:33:00 से 09:51:00 तक, आज का राहु काल 11:09:00 से 12:27:00 तक, यह तिथि समस्त शुभ कार्यों के लिए शुभ है तथा इस तिथि में ऋण किसी भी कीमत पर न दें।

आज सुनिए पवन पुत्र और शनि देव को प्रसन्न करने वाले भजन

स्कंद षष्ठी व्रत

स्कंद षष्ठी सभी हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण दिनों में से एक है क्योंकि यह भगवान स्कंद, युद्ध के देवता और शिव और पार्वती के पुत्र को समर्पित है। मुरुगन, कार्तिकेयन और सुब्रमण्य के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन भक्त भगवान स्कंद की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद लेने के लिए एक दिन का उपवास रखते हैं। यह शुभ दिन हर महीने शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को पड़ता है। जानिये इसका समय, महत्‍व एवं पूजा की विधि। स्कंद षष्ठी की तिथि और समय। स्कंद षष्ठी 7 जनवरी 2022 को मनाई जाएगी और तिथि का समय 07 जनवरी, 11:10 बजे से 08 जनवरी, 10:43 बजे तक है।
भगवान स्कंद या भगवान मुरुगन को सोरपद्मन और उनके भाइयों तारकासुर और सिंहमुख नामक राक्षसों को खत्म करने के लिए जाना जाता है। और शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि उन पर उनकी विजय का प्रतीक है। किंवदंतियों के अनुसार भगवान मुरुगन ने वेल या लांस नामक अपने हथियार का उपयोग करके सोरपद्मन का सिर काट दिया था। और सिर से दो पक्षी निकले एक मोर जो उसका वाहन बन गया और एक मुर्गा जो उसके झंडे पर प्रतीक बन गया।
ऐसे रखे व्रत
ब्रह्म मुहूर्त में जल्दी उठें, स्नान करें और पूरे दिन उपवास रखें, उगते सूर्य को अर्घ्य दें। तेल के दीपक, अगरबत्ती, फूल, कुमकुम से भगवान मुरुगन या भगवान स्कंद की पूजा करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड न्यूज: सीएम की अपील के बाद ग्रामीण इकट्ठा करने लगे पिरूल, जानीए कितने रुपये में खरीद रही सरकार

आज का राशिफल
मेष राशि-आज आपका दिन वैसा तो सामान्य ही व्यतीत होगा, लेकिन यदि आप किसी नये काम की शुरुआत करते हैं,तो बाधा आ सकती है। कुछ शारी रिक कष्ट भी आपको रह सकता है। इसके अतिरिक्त आज आपको धन का निवेश करने से भी बचना उचित रहेगा।
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।आपके प्रस्तावित सभी कार्य पूर्ण होंगे,यदि  आपका कहीं पैसा रुका है, तो आज वापसी के लिए प्रयास करें, प्रयास सफल होंगे।।
मिथुन राशि-आज आपको कार्य क्षेत्र में अपेक्षित लाभ मिलने वाला है,आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको,व्यापार विस्तार के लिए कोई अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आपने कहीं नौकरी के लिए साक्षात्कार या कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है, तो आज परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं।                                                                     

यह भी पढ़ें 👉  14 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

कर्क राशि-आज आपको किसी वस्तु-विशेष से प्रसन्नता मिलने वाली है, आप जमीन,वाहन आदि खरीदने के बारे विचार बना सकते हैं। पिता की ओर से भी आपको किसी प्रकार की खुशी मिल सकती है।                    
सिंह राशि-आज आपको क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, आप स्वयं ही आज अपने काम विगाड़ सकते हैं। धन का अपव्यय भी हो सकता है। किसी नये काम की शुरुआत आज टाल देने होगी।
कन्या राशि-आज आपके अधूरे काम पूरे होने वाले हैं। किसी जानकार व्यक्ति के माध्यम से आज आपको नौकरी या व्यवसाय में कोई बड़ा फायदा हो सकता है।बड़े भाई तथा ससुराल पक्ष से भी आपका कोई काम बन सकता है।
तुला राशि-आज आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है, यदि आप व्यापारी हैं, तो आज आपका किसी बड़ी फर्म से व्यापारिक अनुबन्ध हो सकता है।
वृश्चिक राशि- आज आपको आंशिक शारीरिक कष्ट रह सकता है। खासतौर पर पेट विकार की संभावना बन सकती है। सन्तान पक्ष से भी असंतोष रह सकता है। यदि आप सरकारी विभाग में कार्यरत हैं, तो आज आपका बड़े अधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है।
धनु राशि-आजका आपके लिए वैसे तो अच्छा है, लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। थोड़ी भी असावधानी से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।
मकर राशि-आज आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको छोटे भाई का  सहयोग मिल सकता है, अथवा छोटे भाई के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सफल हो सकता है। कोई सार्थक यात्रा भी आप कर सकते हैं।
कुम्भ राशि-यदि आप किसी प्रतिद्वन्दी या शत्रु से परेशान हैं, तो आज आपके शत्रु परास्त होने वाले हैं। आप का पैसा कही रुका हुआ है, तो आज वापस आने वाला है। नौकरी व्यवसाय में भी आपको लाभ और उन्नति मिलने की संभावना है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आपको तरक्की मिलने वाली है, व्यापारी वर्ग के लिए भी आज दिन काफी शुभ रहने वाला है। आप यदि किसी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको ख्याति मिल सकती है।
आपका दिन शुभ हो!

यह भी पढ़ें 👉  15 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

गुरू पर्व पर गुरूमय हुई हल्द्वानी, ऐसे निकला नगर कीर्तन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *