अल्मोड़ा—- लाभार्थी सम्मेलन में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

अल्मोड़ा- भारतीय जनता पार्टी की महासम्पर्क अभियान के तहत आज लाभार्थी सम्मेलन पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सम्मेलन में वक्ता के रुप मे प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने अल्मोड़ा विधानसभा मे हो रहे विकास कार्यों पर विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा अल्मोड़ा जनपद में हुए विकास कार्य पर चर्चा करते हुए कहा प्रधानमंत्री गरीब अन्य योजना के तहत 81लाख 866 परिवारों को ₹3 लाख68 हजार परिवारिक लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उज्वला योजना के तहत24हजार642 परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिये गये है।1लाख 28 हजार 792 परिवारों को जल जीवन मिशन के तहत पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने का  काम राज्य सरकार ने किया है।

मुख्यवक्ता  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र बल्दिया ने कहा सशक्त किसान समृद्ध भारत के तहत  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से12 करोड़ किसानों को सालाना 6000 रुपये की सालाना की आर्थिक सहायता।प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत 37.5 करोड़ किसान पंजीकृत है । एम एस पी मे ऐतिहासिक बढो़त्तरी2013_14 से 2022-23 में कृषि बजट में 5.6% की बढोत्तरी। किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत चार करोड़ किसानों को मिला 4 दशमलव 7 करोड़ रुपए का का लोन दिया गया।

महिला सशक्तिकरण अभियान में भारत में पहली बार 1000 पुरुषोनारी एक हजार पुरुषों पर 1020 महिलाएं। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत9.6 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिये गये। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11.72 करोड़ शौचालय का निर्माण किया गया। स्टैंड अप इंडिया के लाभार्थियों 81% महिलाएं है।  बल्दिया ने कहा आयुष्मान भारत के तहत 10.7 करोड़ परिवारों को मिला स्वास्थ्य बीमा खबरें और 4.5 करोड़ लोगों को मिला तो इलाज 9300 से अधिक जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराई चिकित्सा के बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए 64,180 करोड़ आवंटित किया  ऐसे अनेक योजनाएं हैं जिससे प्रत्येक नागरिक किसी ना किसी रूप में लाभ ले रहा है उन्होंने कहां पार्टी के नितियो को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक व जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट तथा नगर महामंत्री मनोज जोशी ने किया ।

इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंदन लटवाल, कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, जिला मंत्री महेश बिष्ट, देवाशीष नेगी,जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह प्रभारी जगत तिवारी, किरण पंत, पूनम पालीवाल लता पांडे तारा जीना, रेखा आर्य,  मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल संजय बिष्ट मंगल रावत,महामंत्री आर्जुन, कमल अधिकारी,सुंदर मटियानी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजा खान युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जोशी अनुसूचित जाति मोर्चा विरेंद्र कुमार हरीश कनवाल,गिरीश खोलिया ,विनीत बिष्ट, नवीन बिष्ट,नीमा आर्य,बबीता आर्य, राजेंद्र प्रसाद टम्टा,नवीन आर्य,महेश कुमार,रमेश कुमार हंसी मेहरा, तस्लीम अंसारी दीवान मेहता देवेंद्र सिंह बिष्ट भानु अधिकारी जगदीश तिवारी अजय वर्मा सोनिया चौहान ,रोहित कुमार ,हिम्मत सिहं ,रवि कुमार ,आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *