भारतीय बाल्मीकि धर्म समाज संगठन ने चलाया सदस्यता अभियान 

अल्मोड़ा। भारतीय बाल्मीकि धर्म समाज संगठन  द्वारा भगवान बाल्मीकि प्रांगण शिखर में कुमाऊँ मण्डल प्रभारी अमरेश पवार के नेतृत्व में सदस्यता अभियान सभा का आयोजन किया गया,। जिसके तहत 20 लोगों को सदस्य बनाया गया।

इस सदस्यता अभियान सभा का संचालन देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल उपसचिव अमन टकवाल द्वारा सभा किया गया। इस दौरान प्रखण्ड कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें सतीश कुमार भारती को प्रखंड अध्यक्ष तथा विवेक शीरस्वाल को उपाध्यक्ष, रोबिन कुमार महामंत्री नियुक्त किया गया। 

साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारीगणों एवं सदस्यगणों का फूलमाला से स्वागत किया गया। 

स्वागत करने वालों में  जिला अध्यक्ष संजय कुमार , नगर अध्यक्ष  किशन बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष विजय मझारियां, जिला कोषाध्यक्ष मुकुल चौहान जी, नगर सचिव सचिन चिनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक महर, जिला संरक्षक बलबीर, जिला सचिव दर्शन चंदेल, संरक्षक मनोज पवार, जिला महामंत्री चनदन भारती, जिला महासचिव मीत कुमार, जिला प्रचार मंत्री बंटी पवार, नगर उपाध्यक्ष में सूरज, नगर सचिव किट्टू चन्देल, नगर महामंत्री अमित महर बाल्मीकि, नगर सहमंत्री अनूप बाल्मीकि, नगर संगठन मंत्री प्रदीप बाल्मीकि, नगर मीडिया प्रभारी राजकुमार बाल्मीकि, नगर सुरक्षा प्रभारी अमन टकवाल, नगर सहमंत्री रोहित पारछे, सदस्य विक्का कुमार, रवि पवार आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : देहरादून में कबाड़ की दुकान में विस्फोट, 8 घायल, तीन गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *