हल्द्वानी : बंशीधर भगत ने दिए निर्देश- जीतपुर कॉलोनी होगी नगर निगम में शामिल

हल्द्वानी। मंत्री शहरी विकास, आवास बंशीधर भगत ने जीतपुर नेगी गांव, कॉलोनी का निरीक्षण कर जन समस्याऐ सुनी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को लगभग 60 वर्षो से निवासरत जीतपुर नेगी कॉलोनी वासियों को नगर निगम में शामिल करने के निर्देश दिये।

भगत ने कहा कि जीतपुर नेगी पुरा गांव ग्राम पंचायत था यहां अपना प्रधान होता था मगर नगर निगम बनने पर जीतपुर गांव नगर निमग में शामिल कर लिया गया। जीतपुर गांव का जीतपुर कॉलोनी को वनभूमि बताते हुए नगर निगम में शमिल नहीं किया गया। रेंज अधिकारी वन विभाग व ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि जीतपुर कॉलोनी भूमि 1956 में वन विभाग द्वारा 29 परिवारों को आवंटित की गई थी। जो कि वर्तमान में उसी भूभाग पर लगभग 300 परिवार हो गये है।

ग्रामवासियों ने मंत्री भगत को अवगत कराया गया की जीतपुर नेगी कॉलोनी पूर्व में ग्राम पंचायत में शामिल होने के कारण ग्राम पंचायत में मतदान करती थी मगर नगर निगम बनने के बाद जीतपुर कॉलोनी का न ही नगर निगम की मतदाता की सूची में ना ही ग्राम पंचायत की मतदाता की सूची में नाम है। इसलिए कॉलोनी वासी नगर निगम एंव ग्राम पंचायत की सभी योजनाओं से भी वंचित हो गये।

जबकि विधानसभा व लोकसभा मतदाता सूची में कॉलोनी वासियों का नाम है। लगभग 60 वर्षो से निवासरत जीतपुर कॉलोनी वासियों ने भगत से नगर निगम हल्द्वानी में शामिल करने की एकसूत्रीय मांग की। जिस पर भगत ने मौजूद राजस्व विभाग, नगर निगम, ग्राम्य विकास व वन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण व सर्वे कर जीतपुर कॉलोनी को नगर निगम में शामिल करने के निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्रवासियों के प्रमाण-पत्र बनाने हेतु प्रत्येक सोमवार को पंचायत भवन में पटवारी व सेकेट्री को बैठाने के निर्देश उपजिलाधिकारी व बीडीओ को दिये। उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग पर कॉलोनी में विद्युत पोल लगाने का प्रस्ताव देने को कहा ताकि विद्युत पोल आवंटित किये जा सके।

निरीक्षण दौरान महापौर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी विवेक राय, एसडीओ वन ध्रुव मर्तोलिया, तहसीलदार नितेश डागर, खण्ड विकास अधिकारी डॉ. निर्मला जोशी, सहायक नगर आयुक्त विजेन्द्र चैहान, रेंज आफिसर उमेश चन्द्र, पूर्व प्रधान मोहन नेगी, सुरेश उनियाल, कमल नयन जोशी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सम्मान : नेपाल से सम्मानित होकर लौटे रानीपोखरी के ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *