दिक्कत…#नालागढ़ : वाहनों के रेला से लगा जाम, हर कोई परेशान

नालागढ़। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में सोमवार को करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा है।

जिस कारण सुबह के समय प्रतिदिन ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनियों में काम करने वाले लोगों को देर से अपने काम पर पहुंचना पड़ा।

शाम को छुट्टी के बाद का घंटों जाम की स्थिति रहती है। चौकीवाल में सोमवार को शाम करीबन 3 बजे भयंकर जाम लग गया, जिसके चलते करीब 800 से ज्यादा गाड़ियां जहां जाम में फंस गई। लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।

स्थानीय निवासी गुरदयाल आदि ने लोगों का कहना है कि पूरे नालागढ़ में जाम की स्थिति है। जिसके चलते प्रतिदिन लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं और अपनी ड्यूटी और अन्य कामों पर जाने के लिए लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ता है

लोगों ने पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर जाम जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए के स्थानीय प्रशासन क्यों कोई पक्का इंतजाम नहीं कर रहा है और क्यों लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है और लोग इसे भी से अपने कामों के लिए भी लेट हो जाते हैं। क्षेत्र के लोगों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से जल्द प्रतिदिन रहने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : कहलुर एडवेंचर वाटर एंड एरो एलाइड स्पोर्ट्स सोसाइटी ने किया कार्यकारणी विस्तार

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  शाबास…राष्ट्रीय संगोष्ठी में सोलन के नौणी विश्वविद्यालय ने जीते छह पुरस्कार

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *