काशीपुर न्यूज : समाजवादी कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन

काशीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सपा के महानगर अध्यक्ष संतोष शर्मा और जिलाध्यक्ष नईम चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काशीपुर के एक होटल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन जोरशोर के साथ मनाया। ठाकुरद्वारा से पहुंचे समाजवादी पार्टी के विधायक नवाबजान खान इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने केक काटकर सपा कार्यकर्ताओं को उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सपा ने आज का दिल संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर नवाबजान खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज अखिलेश यादव के जन्मदिन पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संकल्प दिवस मना रही है। इस दिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अगले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का सपना हर सपा कार्यकर्ता देख रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलश यादव की युवा सोच उत्तरप्रदेश के युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाएगी।

आप अब हमारे साथ लगातार बने रह सकते हैं। नीचे दिए गए व्हाट्सअप लिंकों में से किसी को भी क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करें अपने मित्रों को भी यह लिंक शेयर करें। फिर आपको मिलेगी लगातार आपके फोन पर सत्यमेव जयते.काम की खबरें
sj media haouse

sj media house 1

Sj media himachal

Sj media house 20

यह भी पढ़ें 👉  काम की बात …क्या टॉयलेट जाने के बाद आप भी नहीं धोते हाथ, जान लीजिए कितनी बड़ी गलती कर रहे आप?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *