मोटाहल्दू…राजनीति : खड़कपुर के प्रधान शंकर जोशी पत्नी सहित भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल, हरदा की जनसभा में उमड़ी भीड़

विक्की पाठक
मोटाहल्दू।
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लालकुआं विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। यहां भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर ग्राम पंचायत खड़कपुर के ग्राम प्रधान शंकर जोशी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरण जोशी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व यशपाल आर्य के समक्ष कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हो गई हैं।


जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। जोशी दंपती के कांग्रेस में शामिल होने से लालकुआं विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। विदित हो कि खड़कपुर ग्रामसभा में आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या और साथ में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की मौजूदगी में कई नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई।

जैसा कि विदित है कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कई कांग्रेसी जो बीजेपी में चले गए थे कांग्रेस में वापस आना चाहते थे। उनकी वापसी के लिए बेरीपड़ाव के खड़कपुर ग्राम सभा में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी की जन विरोधी नीतियों को देखकर हमने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का मन बना लिया है।


भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की सरकार जो पिछले 5 सालों में नहीं कर पाई वह मोदी व धामी 2 महीने में करके दिखाना चाहते हैं। यह महज दिखावा है।

भाजपा की जन विरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। वह इसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान कर देगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग : सड़क के बीच खड़े सांड ने स्कूटी सवार युवक को उतारा मौत के घाट, युवक के सीने के आर पार हो गए थे सांड के सींग


कांग्रेस की ओर से इस विधानसभा चुनाव में दावेदारी कर रहे नेताओं ने रैलियों के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *