लालकुआं…#खुशखबरी : विधायक दुम्का के प्रयासों से 4 नलकूपों को मिली वित्तीय स्वीकृति
लालकुआं। क्षेत्र के लोगों के लिए आने वाले समय में सिचाई पानी की परेशानी से नहीं जुझना पड़ेगा।
क्षेत्रीय विधायक नवीन चन्द्र दुम्का के प्रयासों से चार नलकूपों की स्वीकृति मिल गई है।
इसके लिए धनराशि भी स्वीकृत हो गई है।
हैड़ागज्जर में यह नलकूप एक करोड़ 20 लाख की लागत से बनेगा। साथ ही जयराम हल्दूचौड़ भी नलकूप 99.37लाख की लागत से बनेगा।
हरिपुर नायक और पीपल पोखरा में नलकूपों के निर्माण की स्वीकृति मिली है।
विधायक दुम्का ने नलकूपों के लिए धनराशि अवमुक्त करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया है।
आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें