लालकुआं न्यूज : आप नेता दीपक पांडे बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

लालकुआं। उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी अपनी जड़े मजबूत करने मे जुटी हुई है इसी क्रम में आप ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता दीपक पांडेय को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।


देहरादून मे आयोजित आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मे प्रदेश की समस्त विधानसभाओं से कर्मठ कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। जिसमें उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर सहित वरिष्ठ पदाधिकारीयो के द्वारा विचार विमर्श करने के उपरांत लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के दीपक पांडेय को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। वे पूर्व में प्रदेश कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा पांडे लालकुआं विधानसभा प्रभारी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।


वे लगातार आप में युवाओं को जोड़ते हुए संगठन जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में लगे हुए हैं। जिसको देखते हुए मिशन 2022 विधानसभा चुनाव फतह करने के लिये प्रदेश की सभी विधानसभाओ के संघर्षशील लोगों को प्रदेश कार्यकारिणी मे शामिल किया जा रहा है। इसी क्रम में लालकुआं विधानसभा के आप नेता दीपक पांडेय को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : एलबीएस कालेज हल्दूचौड़ की छत पर चढ़े आंदोलनकारी छात्र, पेट्रोल की केन व माचिस साथ ले गए, आत्मदाह की दी धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *