आक्रोश…#नालागढ़ : धान की खरीद न होने पर किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कल कार्यालय के बाहर धान के ढेर लगाने की चेतावनी

नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में धान की फसल की खरीद नहीं होने पर सोमवार को किसानों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

किसानों ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि धान ख्ररीद के लिए प्रशासन और सरकार एक माह से गुमराह कर रही है। आज जब किसान धान की फसल लेकर मंडी पहुंचे तो धान खरीद के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई।

किसानों ने एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से सरकार को चेतबनी दी कि अगर कल तक धान फसल की खरीद नहीं की गई तो एसडीएम कार्यालय के बाहर धान की फसल के ढेर लगाए जाएंगे।

किसान नेता सुर सिंह और चनन सिंह ने कहा कि किसान फसल बेचने को लेकर परेशान है। क्योंकि कुछ किसान धान की फसल को बेचने के लिए पंजाब गए तो पंजाब में उनके ट्रैक्टर जब्त कर लिए गए।

पंजाब सरकार और हरियाणा सरकार ने बाहरी राज्यों से धान की फसल की खरीद पर रोक लगा दी है जिसके चलते अब हिमाचल के किसानों को धान की फसल बेचने के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । अब किसानों की छह माह की मेहनत पर भी पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड के टिहरी से अपहृत लड़की हिमाचल के चिरगांव में मिली, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज: स्वीप टीम ने खाहली मतदान केन्द्र में जगाई मतदान की अलख

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *