नया तरीका…#लालकुआं : भाजपा की दीवारों पर कमल की पेंटिंग बनाकर वोटरों को रिझाने की कोशिश

लालकुआं। आगामी विधानसभा चुनाव सिर पर है। इस बार भाजपा ने चुनाव में मतदाताओं को रिझाने अलग तरीका खोज निकाला है।

दीवार पर अपना चुनाव निशान कमल और स्लोगन लिखे जा रहे हैं। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने लालकुआं पहुंच कर दीवारों पर वाल पेंटिंग करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रचार का शंखनाद किया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेट करते हुए केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया ।


केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। आगामी चुनावों के लिये कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जीत के टिप्स दिये।


इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि केन्द्र मे मिले दायित्व के साथ साथ भाजपा के कार्यकर्ता है जिससे आज भाजपा के प्रचार के लिये कमल निशान का आज पेंटिंग के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिसका शुभारम्भ कर दिया गया है और आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव मे भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जय हो …राज्यपाल ने किए बाबा केदारनाथ और भगवान बद्री विशाल के दर्शन


इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमन्त नरूला, अल्पसंख्यक मोर्चा के कुमाऊँ संयोजक इस्तकार अंसारी, सर्वदमन चौधरी, लालकुआँ मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, बिन्दुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, महामंत्री राजकुमार सेतिया, सभासद संजय अरोरा, अरूण प्रकाश मुकेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : यमुनोत्री मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया स्वर्णकार, मौत

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्‍ड ब्रेकिंग : राज्य को मिले 246 नये एमबीबीएस चिकित्सक

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *