बागेश्वर…काफलीगैर के असों गांव में तेंदुए ने महिला को बनाया शिकार

बागेश्वर।  काफलीगैर तहसील के असों गांव एक बुजुर्ग महिला गुलदार का शिकार बन गई। आज सुबह जिस वक्त गुलदार ने महिला को उठाया उस समय वह घर के आंगन मे काम कर रही थी।  बाद में महिला का शव खेतों से बरामद किया गया। घटना के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं।
वन और पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कर उसे ग्रामीणों को सौंप दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार असों गांव की 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला गाउली देवी घर में अकेली रहती थी। शनिवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे वह शौच के लिए आंगन के दूसरी छोर पर बने शौचालय की तरफ जाने लगी। जहां पहले से घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।
गुलदार उसे घसीटते हुए लगभग दस मीटर की दूरी पर खेतों की तरफ ले गया। वहां सर और धड़ अलग कर दिया। ग्रामीणों को घटना की जानकारी सुबह लगभग सात बजे लगी। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

वन विभाग, पुलिस और उपजिलाधिकारी की टीम पौने नौ बजे गांव पहुंची।
प्रशासन ने मृतका के अंतिम संस्कार के लिए तरमोली गांव निवासी नारायण सिंह मृतका के दामाद को प्रशासन ने  15 हजार रुपये की अहैतुक धनराशि सौंप दी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड …सड़क हादसे में इकलौती बेटी की मौत, माता- पिता घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *