शिमला/मंडी…#लाइव : लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह 8766 मतों से जीती

शिमला/मंडी। हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने विजय पताका फहरा दी है। प्रतिभा सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सेवान‍िवृत्‍त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 8766 मतों से हरा दिया है। जुब्‍बल कोटखाई में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी रोहित ठाकुर जीत गए हैं।

वह छह हजार वोटों से विजयी हुए हैं। आजाद प्रत्‍याशी चेतन बरागटा दूसरे व भाजपा प्रत्‍याशी नीलम तीसरे स्‍थान पर रही हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता और देवी देवताओं के आशीर्वाद से कांग्रेस ने चुनाव में जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ज़िला में राष्ट्रीय लोक अदालत 14 सितम्बर को

होलीलाज में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा भाजपा ने पूरे चुनाव में जनता के असली मुद्दों को उठाया ही नहीं। पूरे प्रचार में भाजपा जनता को गुमराह करने का काम करती रही। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात ही नहीं की।

उन्होंने कहा जनता पढ़ी लिखी है, वह किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। वीरभद्र सिंह के बिना चुनाव में उतरना कितना मुश्किल था इस सवाल का जवाब देते हुए प्रतिभा सिंह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा वीरभद्र सिंह भले ही साक्षात रूप से उनके साथ नहीं थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर: नीट परीक्षा में पूरी शिक्षा व्यवस्था को घेरे में रख दिया है…संदीप सांख्यान

लेकिन, उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ था। उन्होंने कहा जब उन्होंने प्रचार के लिए पहला कदम रखा था तो सोचा नहीं था कि इतना प्यार और आशीर्वाद जनता की तरफ से मिलेगा। वीरभद्र और प्रतिभा के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी जीत के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा मंडी यहां के लोगों की है, किसी व्यक्ति विशेष की नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  नाहन: कालाअंब में बेकाबू ट्राले के कुचले चार लोग, एक गंभीर रूप से घायल

इस जीत का पूरा श्रेय उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता को दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई और जनता के जो असली मुद्दे हैं, उन पर यह चुनाव लड़ा था। जीत के बाद विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह मंडी के लिए रवाना हो गए।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *