देहरादून…#लोकल फार वोकल : हुनर हाट का केंद्रीय मंत्री नकवी और सीएम धामी ने किया उद्घाटन

देहरादून। राजधानी दून में शुक्रवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से हुनर हाट का आयोजन किया गया है। इससे लोकल फार वोकल को बढ़ावा दिया जाएगा।

हाट अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंची मुख्तार अब्बास नकवी और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उद्घाटन किया। इस हाट में देश के अलग-अलग राज्यों से आए हस्तशिल्प और कारीगरी के स्टाल लगाए हैं। इसका मकसद स्वेदशी उत्पादन को बाजार देना है।

जो लोग स्वरोजगार की दिशा में काम कर रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में 75 हुनर हाट होने हैं। विभिन्न राज्यों मे अब तक 29 हुनर हो चुके हैं।

यह 30 वीं हुनर हाट हैं। इस दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, पूर्व सीएम ​तीरथ सिंह रावत, महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरवंश कपूर आदि मौजूद रहे।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  29अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *