सोलन में मां शूलिनी सेवा दल बन रहा गरीबों का मसीहा, 52 शादियों का उठा चुकी है बेड़ा
सोलन। मां शूलिनी सेवा दल संस्था ने रविवार को मंदिर परिसर में दो करीब कन्याओं का विवाह कराया जिसका खर्चा पूरा संस्था की ओर से वहन किया गया मां शूलिनी सेवा दल अभी तक 52 कन्याओं के विवाह का खर्च उठा चुकी है संस्था इसके अलावा कई अन्य समाज सेवा के कार्य भी करती रहती है।
इस विषय पर जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान सुशील चौधरी
ने बताया कि यह संस्था 2014 में बनी है और तभी से लेकर यह संस्था समाज सेवा के कार्य करती रहती है जिसमें एक कार्य गरीब कन्याओं का विवाह भी है जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आज दो और कन्याओं का विवाह करवाया गया जिसका पूरा खर्च संस्था की ओर से वहन किया गया और यह संस्था आज 52 शादियां करवा चुकी है जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अभी इस संस्था में 350 लोग शामिल है और बहुत जल्द इसमें लोगों की संख्या 500 के आसपास होगी।