हल्द्वानी न्यूज : पत्रिका “आदलि कुशलि” के मथुरा दत्त मठपाल विशेषांक का लोकार्पण

● रीता खनका
हल्द्वानी।
पिथौरागढ़ से प्रकाशित कुमाउनी पत्रिका “आदलि कुशलि” ने  गत 9 मई को दिवंगत हुए साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त कुमाउनी साहित्यकार मथुरा दत्त मठपाल की स्मृति में विशेषांक का प्रकाशन किया है। इस विशेषांक का कुमाऊँ के अनेक स्थानों हल्द्वानी, रामनगर, पिथौरागढ़, बागेश्वर, गरुड़,रुद्रपुर, अल्मोड़ा, टनकपुर, दिल्ली आदि में कुमाउनी साहित्य सृजन से जुड़े लोगों द्वारा लोकार्पण कार्यक्रमों का आयोजन किया।
हल्द्वानी में इसी कार्यक्रम के तहत रविवार को कुमाउनी कवि व कहानीकार जगदीश जोशी के भगवानपुर स्थित आवास में आदलि कुशलि के मथुरादत्त मठपाल अंक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मठपाल के कुमाउनी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान पर चर्चा की गई। कुमाउनी कहानीकार जगदीश जोशी ने मठपाल के साथ हुई अनेक मुलाकातों के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि कुमाउनी कविताओं में उन्होंने कई तरह के प्रयोग किए। उन्होंने कई जनपक्षीय कविताएँ भी लिखी। उन्होंने छन्द आधारित कविताओं में भी उच्च कोटि की रचनाएँ कुमाउनी साहित्य को दीं।
आह उत्तराखंड : हिंडोलाखाल में वृद्धा की हत्या कर शव खेत में दफनाया, सड़ी गली हालत में मिली लाश, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला ने कुमाउनी के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि वे “दुधबोलि” के नाम से लगभग 300 पेज की वार्षिक पत्रिका अपने खर्चे से प्रकाशित करते थे। दुधबोलि पत्रिका के सम्पादन, प्रकाशन व वितरण का कार्य वे खुद ही करते थे। इसके अलावा वे कुमाउनी के कुछ संकलनों पर भी कार्य कर रहे थे। जिनमें से एक कुमाउनी कविताओं के सौ साल की विभिन्न कवियों की उच्च स्तरीय कविताओं का आधारित पुस्तक का प्रकाशन व सम्पादन करना शामिल था। 
लेखक डॉ. गजेन्द्र बटोही ने कहा कि उनका बहुत सा लिखा हुआ अभी अप्रकाशित है। जो कुमाउनी साहित्य की अनमोल धरोहर है,उसे प्रकाशित किया जाना चाहिए। रेडियो उद्धघोषक सुनीता भाष्कर ने कहा कि उनके सम्पूर्ण लेखन को एकत्र करके पुस्तक के रुप में प्रकाशित किया जाना चाहिए। पर्यावरण चिंतक बच्ची सिंह बिष्ट ने कहा कि मठपाल का असमय निधन कुमाउनी साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति है। त्रिवेन्द्र जोशी ने उनकी कुछ कविताओं का पाठ कर के उन्हें याद किया। कार्यक्रम में हिमानी त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
उत्तराखंड ब्रेकिंग : छात्रवृत्ति घोटाले में दून इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, सेलाकुई के चेयरमेन और कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

डॉ. सरस्वती कोहली के सम्पादन में  पिथौरागढ़ से निकलने वाली कुमाउनी पत्रिका आदलि कुशलि के इस विशेषांक में मठपाल के जीवन व साहित्य कर्म पर प्रकाश चन्द्र पांडे की कविता, प्रो. देवसिंह पोखरिया, जगमोहन रौतेला, जगदीश जोशी, दामोदर जोशी देवांशु, भुवनचंद्र पपनै, डॉ. प्रमोद श्रोत्रिय, हेमंत बिष्ट, दिनेश भट्ट, पूरनचंद काण्डपाल, रमेश हितैषी, कृष्ण चन्द्र मिश्रा, डॉ दीप चौधरी, घनानन्द पांडेय मेघ, कृपाल सिंह शीला, पृथ्वी सिंह केदारखण्डी, दिनेश ध्यानी, धर्मेंद्र नेगी, योगम्बर सिंह बर्त्वाल के आलेखों के साथ साथ मठपाल की कविताएँ प्रकाशित हैं।

ब्रेकिंग उत्तराखंड : एक हफ्ते और बढ़ा कोविड कर्फ्यू, इस बार हफ्ते में पांच दिन खुलेगा बाजार, होटल, रेस्टोरेंट व बार आधी क्षमता के साथ खुलेंगे, रात 10 सेसुबह 6 बजे तक रहेगा नाईट कर्फ्यू

यह भी पढ़ें 👉  राजनैतिक दलों/ प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *