मासूम से मौलवी ने कर दी घिनौनी हरकत, केस दर्ज

गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके में अरबी पढ़ने गई सात वर्षीय मासूम से मौलवी द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार की दोपहर की है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी मौलवी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, तिवारीपुर इलाके में सफर हुसैन (30) घर के पास एक मकान में बच्चों को अरबी पढ़ाता है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की मंगलवार की दोपहर में उनकी सात वर्षीया बेटी पढ़ने गई थी। अन्य बच्चे पढ़ने नहीं पहुंचे थे। मौलाना बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा।

बच्ची के चीखने और उसके साथ गलत हरकत करते पड़ोस में रहने वाली महिला ने देख लिया। उसके शोर मचाने पर जबतक आसपास के लोगों के पहुंचते आरोपी फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोग आरोपी के घर पहुंच कर हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर में छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी सफर के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

अन्य बच्चों को दे दी थी छुट्टी
आरोपी मौलवी अपने घर के पास मकान में पांच-छह बच्चों को अरबी पढ़ाता था। मंगलवार को उसने अन्य बच्चों की छुट्टी कर दी। बच्ची अकेले पढ़ने पहुंची थी। उसे अकेला पाकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तिवारीपुर इलाके में पढ़ने गई बच्ची के साथ मौलवी के गलत हरकत की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल: स्माइलैक्स कंपनी का नारकोटिक ड्रग लाइसेंस रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *