रूद्रप्रयाग…हादसा: मैक्स कैब खाई में गिरी, चालक की मौत

रुद्रप्रयाग। रविवार को गुप्तकाशी से छैना गाड़ जाने वाली सड़क पर छेना गाड़ से लगभग 2 किमी पहले एक मैक्स कैब दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

वाहन का नंबर U K07 4235 बताया गया है। सूचना पर थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया गया। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर तकरीबन 150 मी. नीचे खाई में गिरा है। वाहन में केवल वाहन चालक सवार था, जिनकी मृत्यु हो गई है।

उत्तराखंड…दुस्साहस : घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय बालक से एकांत में लेजाकर 24 वर्षीय युवक ने किया कुकर्म, केस


इनकी पहचान रूद्रप्रयाग के गुप्तकाशी के काली पार के पाटियो गांव के 46 वर्षीय सुंदर सिंह रौथाण पुत्र गणेश सिंह के रूप मे हुई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा मृतक के शव को निकालकर पंचायतनामा व अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : हाई स्कूल में फेल होने पर छात्रा ने गटका जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम

हिम्मतपुर तल्ला के ये छोटे—छोटे भाई—बहन कर रहे दिवंगत पिता के सपने को साकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *