उड़ान युवा मंडल द्वारा शुरू की गई सजल बागपत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के पहले दिन 225 से अधिक लोगों ने किया प्रतिभाग

बड़ौत/बागपत। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केन्द्र बागपत से सम्बद्ध उड़ान युवा मंडल ट्यौढी ने सजल बागपत अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर सजल बागपत अभियान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसके माध्यम से लोगों को अभियान के उद्देश्य एवं अहमियत के विषय में जागरूक किया जा रहा है।

प्रश्नोत्तरी में पहले ही दिन 225 लोगों ने प्रतिभाग किया और 49 लोगों ने पूर्ण अंक प्राप्त किए जिनके नाम कॉन्टेस्ट 360 वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए है। सभी प्रतिभागियों को उड़ान युवा मंडल की ओर से डिजिटल प्रमाण पत्र जारी किए गए है।

उड़ान युवा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि सजल बागपत अभियान के अंतर्गत जिले को सजल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए है जिसको देखते हुए ही अभियान से संबंधित क्विज प्रतियोगिता शुरू की है। आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के दिवसों पर भी इसी प्रकार ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  28अप्रैल 2024 : आज दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *