रामपुर बुशहर… #नगर निगम की काहिली : पुलिस कालोनी के पास कूढ़े का पहाड़, महामारी का खतरा

रामपुर बुशहर। नगर नियम की काहिली से रामपुर नगर परिषद वार्ड नम्बर 4 पुलिस कालोनी बदरंग हो गई है। यहां कूड़े का अंबार लगा हुआ। जिस कारण महामारी की आशंका बनी हुई है। कचरे के ढेर लगे होने से नगर निगम ने स्वच्छा अभियान को पलीता लगा दिया है।

प्रदेश में भाजपा की सरकार ही प्रधानमंत्री के अभियान स्वच्छता अभियान को ठेगा दिखाकर रही है। डंपिंग यार्ड कूड़े से फुल हो गया है। अब सारे शहर का कचरा जहां—तहां डाला जा रहा है। आवारा गाये कूड़े ढेर से गंदगी खा रहे हैं।

पॉलीथिन खाने से आवारा गायों की जान को खतरा बना हुआ है। यहां गौ माता का सम्मान करो महज कागजों तक ही सीमित है। रामपुर बुशहर की गौशाला प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

खुले में कचरा गिराने से मलेरिया, फाइलेरिया और कई बार डेंगू के मच्छर भी पनपने लगते हैं। कांग्रेस जिला सचिव ध्रुव शर्मा ने बताया कि नगर निेगम को कई बार अवगत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग: धर्मपुर में बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *