अल्मोड़ा —-पूर्व उप शिक्षा निदेशक बिपिन चंद्र जोशी के निधन पर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ने किया शोक व्यक्त

अल्मोड़ा- पूर्व उप शिक्षा निदेशक तथा वर्तमान में गौ सेवा न्यास अल्मोड़ा के अध्यक्ष व गवर्नमेंट पेंशन ऑर्गेनाइजेशन अल्मोड़ा के वरिष्ठ सदस्य विपिन जोशी के निधन पर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रकाश चंद जोशी ने कहा कि स्वर्गीय विपिन चंद्र जोशी का निधन समाज के लिए पूर्ण क्षति है उन्होंने कहा कि स्वर्गीय विपिन जोशी अपने सेवानिवृत्त होने के बाद सामाजिक कार्यों में निरंतर लगे रहे और अपनी पेंशन की धनराशि से वे जरूरतमंद बच्चों को छात्रवृत्ति देते थे तथा उनके द्वारा कई संस्थानों को भी मदद की गई स्वर्गीय जोशी द्वारा डे केयर सेंटर अल्मोड़ा व गवर्नमेंट पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन तथा गौ सेवा न्यास व पुष्पा जोशी न्यास सहित अनेकों संगठनों में सामाजिक कार्य किया जाता रहा।

पालिका अध्यक्ष द्वारा स्वर्गीय विपिन जोशी के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  गुड न्यूज : ऋषिकेश के अमितग्राम गुमानीवाला में ग्रामीणों के आगे झुकी सरकार, अंग्रेजी शराब ठेका बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *