निराशा…#नालागढ़ : किसानों की मेहनत बही पानी में, बारिश से खेतों में बर्बाद हुआ धान

नालागढ़। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में बारिश ने किसानों पर कहर बरपा दिया है।

शनिवार रात तेज बारिश और ओलावृष्टि हो रही है, जिसके चलते सैकड़ों बीघा जमीन पर खड़ी धान की कटी हुई फसल बर्बाद हो चुकी है।

किसानों ने फसलों का मुआवजा देने की मांग की है। अब पीड़ित किसान बर्बाद हुई धान की फसल का पहाड़ी क्षेत्र में जैसे सेवा एवं अन्य फसलों पर मुआवजा दिया जाता है, उन की तर्ज पर उचित मुआवजे की मांग कर रहें है।

स्थानीय गुरदयाल सिंह ने बताया कि बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में ओलावृष्टि व तेज बारिश और हवाएं चल रही है। सैकड़ों बीघा धान की फसल बारिश में भीगकर बर्बाद हो गई है।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग: धर्मपुर में बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख-पुकार

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *