जनपद अल्मोडा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 

अल्मोड़ा।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एंव  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार दिनॉक 09 मार्च, 2024 को जनपद के समस्त न्यायालयों/वाहय न्यायालयों एंव तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायालय अल्मोडा हेतु 3 वैच एव वाहय न्यायालयों हेतु 2 बैंच कुल 5 बैंच बनायी गयी।

जनपद न्यायालय अल्मोडा में मामलों के निस्तारण हेतु माननीय जिला एंव सत्र न्यायाधीश अल्मोडा की गठित बैंच संख्या 01 के समक्ष निस्तारण हेतु  जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्मोडा न्यायालय के एंव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्मोडा न्यायालय के कुल 03 मामले रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा एन०आई०एक्ट, से सम्बन्धित 01 मामला, आपराधिक शमनीय से सम्बन्धित 01 मामला तथा कुल 02 मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया जिसमें समझौता धनराशि रुपया 1,52,243/- रही।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा की गठित बैंच संख्या 02 के समक्ष निस्तारण हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा न्यायालय के समस्त वाद एंव सिविल जज न्यायालय अल्मोडा व न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा न्यायालय के फौजदारी वाद से सम्बन्धित कुल 78 मामले रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा 74 लम्बित मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें सुलह समझौता धनराशि रुपया 27,63,552/-रही।

सिविल जज (सी०डि०) अल्मोडा की गठित बैच संख्या 03 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज (सी०डि०) न्यायालय से सम्बन्धित समस्त वाद, परिवार न्यायालय से सम्बन्धित वाद एंव न्यायालय सिविल जज एंव न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट से सम्बन्धित दीवानी वाद कुल 08 लम्बित वाद एंव प्री-लिटिगेशन मामलों में बैंक से सम्बन्धित 767 वाद एंव भारत संचार निगम लिमिटेड के 02 वाद निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा न्यायालयों से सम्बन्धित 08 लम्बित वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार किया गया जिसमें समझौता धनराशि रुपया 10,50,329/-रही एंव बैंक प्री-लिटिगेशन सम्बन्धित 98 मामलों एंव भारत संचार निगम लिमिटेड से सम्बन्धित 01 मामले का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें कुल समझौता धनराशि रुपया 1,11,77,738/- रही।

सिविल जज (जू०डि०) रानीखेत की गठित बैच संख्या 04 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज (जू०डि०) रानीखेत न्यायालय से सम्बन्धित 08 लम्बित मामले एंव सिविल जज (जू० डि०) भिकियासैंण न्यायालय से सम्बन्धित 01 लम्बित मामला तथा कुल 09 लम्बित मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैच द्वारा सिविल जज (जू० डि०) रानीखेत से सम्बन्धित 08 लम्बित मामलों एंव सिविल जज (जू०डि०) भिकियासैंण से सम्बन्धित 01 लम्बित मामला एवं कुल 09 लम्बित मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें 1,39,850/- समझौता धनराशि रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विकराल होती जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता

सिविल जज (जू०डि०) द्वाराहाट की गठित बैंच संख्या 05 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज (जू० डि०) द्वाराहाट न्यायालय से सम्बन्धित 06 मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा सिविल जज (जू० डि०) द्वाराहाट न्यायालय के एन०आई०एक्ट धारा-138 से सम्बन्धित 03 मामलों एंव मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित 03 मामले कुल 06 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें समझौता धनराशि रुपया 3,88,000/-रही।

यह भी पढ़ें 👉  राजनैतिक दलों/ प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *