सितारगंज… # नशा को ना: सुरों का जादू बिखेरेंगी प्रियंका महर, नशा न करने को करेंगी जागरूक

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
उत्तराखंड की जानी-मानी लोक गायिका प्रियंका महर 13 नवंबर को अपनी शानदार गायकी से आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगी।

आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा जोर-शोर से जुटे हुए हैं। बता दें कि स्थानीय विधायक बहुगुणा काफी समय से युवा पीढ़ी को नशे के जहर से दूर रखने के लिए जनजागरण अभियान चलाए हुए हैं। इसी क्रम में यूथ अगेंस्ट रन यानी” एक रेस जिंदगी के लिए, अभियान अनवरत रूप से चल रहा है।

इसके तहत मैराथन दौड़ समेत कई आयोजन किए गए हैं। इसी के तहत 13 नवंबर को अरविंद नगर जेल कैंप स्टेडियम शक्ति फार्म में उत्तराखंड की प्रख्यात लोक गायिका प्रियंका महर के सुरों की महफिल सजने जा रही है।

इसमें प्रियंका अपनी लोक गायकी के जरिए आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगी। कार्यक्रम को व्यापक रूप देने के लिए विधायक बहुगुणा जमकर प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज एवं राष्ट्र के लिए घातक है। संपूर्ण नशा मुक्ति से ही एक मजबूत राष्ट्र निर्माण का स्वप्न साकार होगा। इसी उद्देश्य को लेकर वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने जनमानस से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपेश जोशी  देवा भाई बने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  दुखःद ........... दिल का दौरा पड़ने से पुलीस जवान की मौत अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक की लहर

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *