एक दूसरे के प्रति बिखराव के लिए एकमात्र भाजपा जिम्मेदार: हीरापाल ठाकुर

सुमन डोगरा, बिलासपुर। देश को मजबूत करने की बजाए भाजपा इसे कमजोर करने में अहम भूमिका निभा रही है। राजनीति में बढ़ता भ्रष्टाचार, अपराध, संकीर्ण विचारधारा, नफरत एक दूसरे के प्रति बिखराव के लिए एकमात्र भाजपा जिम्मेदार है। यह बात राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी हीरापाल ठाकुर ने प्रेस को जारी बयान में कही।

उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र के पास बहुत सारे मुद्दे हैं जिन पर चुनाव लड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कब तक भगवान राम का सहारा लेकर लोगों की भावनाओं से खेलेगी। देवताओं, सनातन के नाम पर भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक विकास, राष्ट्र, लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की रक्षा, सामूहिक विकास, भ्रष्टाचार को कम करना आदि मुद्दों से लोगों का ध्यान हटा रही है। कहा कि दुख का विषय यह है कि भाजपा ने देश से लोकतंत्र को समाप्त कर दिया है।

विपक्ष में जो भाजपा में शामिल हो जाता है उसे क्लीन चिट मिलती है, लेकिन जो इनके खिलाफ है उसके खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। सांसद और विधायक बिक रहे हैं, सत्ता के लालच में सरकार गिराने की साजिशें रची जा रही हैं। संविधान के रखवाले चुप बैठे हुए हैं, लेकिन यह सब लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। कहा कि कांग्रेस इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जा रही है। वहीं लोगों को भाजपा कि जन और देश विरोधी गतिविधियों से अवगत करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: 450 पार पहुंचा डायरिया का आंकड़ा, 12दिन में ही इतने मामले आए सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *