हल्द्वानी…#आक्रोश: महंगाई के विरोध में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री व केंद्र सरकार का पुतला फूंका

ल्द्वानी। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि होने पर रोष जताया है।

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री व केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव लक्ष्मी कौर ने कहा कि एक और कोरोनाकाल से लोग उबर नहीं पाए हैं। दूसरी ओर लगातार रोजगार ना होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। रसोई गैस के दाम खाद्य सामग्रियों में भी बढ़ोतरी की गई है जिससे गरीब परिवारों को अपना जीवन यापन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वही संगठन के नगर सचिव लीलाधर आर्य ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने वह इतिहास रच दिया है कि लोगों के घर का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है सरकार ने गरीबों के सामने भुखमरी और लाचारी के हालात पैदा कर गरीब वर्ग का काफी गंदा मजाक उड़ाया है महंगाई के खिलाफ इतना विरोध प्रदर्शन के बाद भी सरकार अपने मनमाने ढंग से दिन प्रतिदिन महंगाई पर गरीब वर्ग का काफी शोषण कर चुकी है।

शिवम सिंह ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अच्छे दिन की आड़ में गोल्डन कार्ड, मुफ्त वैक्सीन, बेरोजगार युवाओं को रोजगार, जन-धन खातों में पैसे डालने की बातों से जनता को छलने का काम किया है। आज पूरे प्रदेश में महत्वपूर्ण सदस्य उपनल कर्मचारियों द्वारा, आशा वर्करो, व नगर निगम कर्मचारियों और जल संस्थान के कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहते हैं। जोकि सरकार द्वारा इन महत्वपूर्ण सदस्य लोगों की मांग मानकर पुनः कार्य पर लौटना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : शराब पीने पर डांटा…तो सबक सिखाने के लिए रेता था मासूम का गला

पुतला दहन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर, जावेद खान, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशि गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव लक्ष्मी कौर, जिला महामंत्री अजय सक्सेना,नगर उपाध्यक्ष अजय कश्यप, नगर अध्यक्ष प्रकाश आर्य, नगर सचिव लीलाधर आर्य, प्रदेश महासचिव सलीम अहमद, प्रदेश महामंत्री राजकुमार, पवन गुप्ता संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल को हराकर उत्तरकाशी और यूएस नगर ने जीती टेनिस बाल क्रिकेट की अंडर -17 अंडर- 14 प्रतियोगिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *