सुप्रभात! 20 जून 2021 का पंचांग, सुनिए आज सूर्य देव के भजन व मां गंगा के अवतरण की गाथा, साथ में आज का इतिहास और आज जन्में लोग

20 जून 2021 दिन– रविवार, सूर्योदयः- प्रातः 05:13:00, सूर्यास्तः- सायं 06:47:00,
विक्रम संवतः- 2078,शक संवतः- 1943, आयनः- उत्तरायण, ऋतुः- ग्रीष्म ऋतु, मासः- ज्येष्ठ माह, पक्षः- शुक्ल पक्ष, तिथिः- दशमी तिथि 16:22:34 तक तदोपरान्त एकादशी तिथि है। तिथि स्वामीः- दशमी तिथि की स्वामी यमराज जी हैं तथा एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं।
नक्षत्रः- चित्रा नक्षत्र 18:50:00 तक तदोपरान्त स्वाति नक्षत्र, नक्षत्र स्वामीः- चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं तथा स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं। योगः- परिघा 20:58:00 तक तदोपरान्त शिवा, गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 03:52:00 से 05:36:00 तक, दिशाशूलः- रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें। राहुकालः- आज का राहु काल 05:36:00 से 07:42:00 तक, तिथि का महत्वः- इस तिथि में परवल / कलम्बी नही खाना चाहिए व अन्नप्रासन, विवाह आदि कार्यों के लिए शुभ मानी गयी है।
रविवार को भगवान सूर्य को प्रातः ताम्बे के बर्तन में लाल चन्दन, गुड़ और लाल पुष्प डाल कर अर्घ्य देना चाहिए।
दिवस व्रत एवं त्योाहार
पितृ दिवस, गंगा दशहरा

गंगा दशहरे के दिन ऐसे करें सूर्य देव को प्रसन्न

https://youtu.be/l80-VK0l9bs

गंगा दशहरा पर सुनें मां गंगा की महान गाथा

https://youtu.be/4mu17Dt7laU

आज का इतिहास
1858 : ग्वालियर पर ब्रिटिश सेना का कब्जा और इसके साथ ही सिपाही विद्रोह का अंत हुआ।
1873 : भारत में वाई.एम.सी.ए. की स्थापना।
1887: मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। आज यह देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।
1916 : पुणे में एस.एन.डी.टी. महिला विश्विविद्यालय की स्थापना।
1990: ईरान में आये भूकंप से लगभग 40 हजार लोग मोर गए थे।
1994: ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।
1998 : विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर पाचवां फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता।
2000 : काहिरा में समूह-15 देशों का दसवाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2001 : जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।
2002 : पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।
2002 : अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई
2005 – रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।
2006 : जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2014 : प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा।

20 जून को जन्मे व्यक्ति
1952 – विक्रम सेठ – जाने-माने साहित्यकार, उपन्यासकार और कवि थे।
1923 – गौर किशोर घोष – कुशल पत्रकार तथा लेखक।
1910 – भुवनेश्वर – हिंदी के प्रसिद्ध एकांकीकार।
1869 – लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति।
1760 – लॉर्ड वेलेज़ली – सन 1798-1805 ई. तक भारत के गवर्नर-जनरल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन के कांग्रेसी नेता जगमोहन मल्होत्रा की प्रदेश मीडिया पैनालिस्ट पद पर ताजपोशी

20 जून को हुए निधन
1965 – वेंकटेश नारायण तिवारी – हिन्दी के ध्वजवाहक, पत्रकार और साहित्यकार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *